ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / बिहार: सृजन घोटाला मामले में फिर हुई कार्रवाई, अमित-रजनी के घर पर चिपकाया...

बिहार: सृजन घोटाला मामले में फिर हुई कार्रवाई, अमित-रजनी के घर पर चिपकाया गया नोटिस

09-Jun-2023 01:56 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: सृजन घोटाला मामले में CBI कोर्ट से नोटिस जारी किया गया है. आरोपितों को नोटिस भेजा गया है. भागलपुर में अमित कुमार और रजनी प्रिया के घर पर नोटिस चिपकाया गया है. 


बता दें कि बिहार सृजन घोटाला मामले में लंबे समय से जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही है. जहां जांच के दौरान कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जिनमें कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक ले लोग शामिल हैं. पिछले साल ही CBI ने DRDA के निलंबित लिपिक अरुण कुमार को भागलपुर से गिरफ्तार किया था. डीआरडीए के खाते से हुए घोटाले में CBI को लिपिक की संलिप्तता मिली थी जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की गयी थी.


मालूम हो कि सृजन घोटाले की मुख्य अभियुक्त मनोरमा देवी के बेटे अमित कुमार और बहू रजनी प्रिया लंबे समय से गायब हैं. उनकी खोज सालों से की जारी है. लेकिन अबतक दोनों का कोई भी अता-पता नहीं चल सका है. घोटाला उजागर होने के समय से ही दोनों फरार चल रहे हैं. बता दें अमित कुमार सृजन महिला विकास सहयोग समिति की सचिव रही मनोरमा देवी का बेटा है. और अमित की पत्नी रजनी प्रिया को मनोरमा देवी की मौत के बाद सृजन समिति का सचिव बनाया गया था. साल 2017 में इस घोटाले का खुलासा हुआ था.