अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता
26-Jul-2023 01:17 PM
By First Bihar
DARBHANGA : दरभंगा में स्पाइसजेट एयर लाइन्स के द्वारा दंपती के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। इस विमान कंपनी ने एक दंपति को उनके तीन दिन के नवजात से साथ यात्रा करने से मना कर दिया। जिसके बाद ये दंपति एयरलाइन्स कंपनी से उन्हें सफर करने की इजाजत देने की बात कहते रहे, लेकिन इसके बाबजूद कंपनी ने उनकी मांगों को नहीं माना और यात्रा करने पर रोक लगा दी।
दरअसल,दरभंगा उड़ान योजना के चल रहे विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने एक दंपती को उनके तीन दिन के बच्चे के साथ सफर करने से रोक दिया। जिसके बाद दंपती ने एयरपोर्ट पर मौजूद कर्मियों से काफी मिन्नतें की लेकिन एयरलाइंस कंपनी ने उन्हें गाइडलाइन के मुताबिक सात दिन से ऊपर के नवजात के ही विमान में सफर करने की बात कह अनुमति नहीं दी। जिसके बाद दंपती को मजबूरी में सड़क मार्ग से दिल्ली की यात्रा करनी पड़ी।
वहीं, इस घटना को लेकर यात्री ने बताया कि उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत अपने पिताजी को देखने जाना था। उन्होंने अपनी पत्नी रीता देवी और तीन दिन के नवजात के साथ दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में 12,066 रुपये में तीन टिकटों की बुकिंग की थी। इसमें नवजात का टिकट भी शामिल था। जिसके लिए उन्होंने 1700 रुपये दिए गए थे। इस दौरान उन्होंने बुकिंग के समय बच्चे के उम्र का उल्लेख किया था। लेकिन, इसके बाबजूद उन्हें सफर करने की अनुमति नहीं दी गई।
इधर, स्पाइसजेट ने यात्री को टिकट बुकिंग की पूरी राशि की वापसी का आश्वासन दिया है। इसके लिए उन्हें ईमेल करने की सलाह दी है लेकिन ईमेल करने के बावजूद अभी तक टिकट राशि उन्हें वापस नहीं मिली है। इसको लेकर दरभंगा एयरपोर्ट के निदेशक सत्येंद्र झा ने बताया कि एयरलाइंस के अधिकारी ने इसकी अनुमति नहीं दी है। इसलिए यात्रियों को विमान से यात्रा करने से रोक दिया गया।