सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर
24-Jan-2022 01:13 PM
PATNA : आरसीपी सिंह का झुकाव क्या भारतीय जनता पार्टी की तरफ से ज्यादा है, क्या आरसीपी सिंह जेडीयू की नीतियों और सिद्धांतों से धीरे-धीरे दूर होते जा रहे हैं, यह तमाम ऐसे सवाल है जो इन दिनों जेडीयू के अंदर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने जिस तरह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी से गठबंधन नहीं होने का ठीकरा आरसीपी सिंह के माथे पर फोड़ा. उसके बाद लगातार या कयास लगाया जा रहा है कि आरसीपी सिंह पार्टी में धीरे-धीरे हाशिए पर चले जाएंगे.
बिहार को विशेष दर्जे के मुद्दे पर जेडीयू अध्यक्ष ने आज एक बार फिर बेबाकी से अपनी बात रखी है. कहां है कि स्पेशल स्टेटस वेडियो की पुरानी मांग रही है. और पार्टी किसी भी कीमत पर इस मांग को नहीं छोड़ने वाली. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी से गठबंधन को लेकर आरसीपी सिंह के ऊपर तंज कसने वाले ललन सिंह ने एक बार फिर स्पेशल स्टेटस के मसले पर आरसीपी सिंह को आईना दिखाया है.
ललन सिंह ने कहा है कि आरसीपी सिंह जिस वक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, उस वक्त भी स्पेशल स्टेटस का मुद्दा पार्टी ने पुरे जोर तरीके से उठाया था. मुझे नहीं लगता कि आरसीपी सिंह यह बात भूल गए होंगे. यह पूछे जाने पर कि क्या आरसीपी सिंह का झुकाव बीजेपी की तरफ से ज्यादा दिख रहा है, ललन सिंह ने कहा कि मुझे इसमें कोई संदेह नहीं कि आरसीपी सिंह जेडीयू के नेता होने के नाते ही केंद्रीय कैबिनेट में शामिल है.
ललन सिंह ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में हम से गठबंधन क्यों नहीं किया, यह बीजेपी जानती होगी. बीजेपी की मजबूरी के बारे में हमें नहीं पता हम ईमानदारी से बीजेपी के साथ गठबंधन करना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. बीजेपी के बदले हुए गठबंधन धर्म को लेकर भी ललन सिंह ने अपनी राय रखी है. ललन सिंह का आज जन्मदिन है और इस मौके पर उन्होंने अटल बिहारी वाजपेई और आडवाणी वाली भारतीय जनता पार्टी को याद किया.
उन्होंने कहा कि अटल जी के दौर में भारतीय जनता पार्टी का स्वरूप बेहद व्यापक था गठबंधन में शामिल घटक दलों के साथ बर्ताव करने का तौर तरीका भी अलग था. लेकिन आज बहुत कुछ बदल चुका है बीजेपी की मजबूरी के बारे में हम बयां नहीं कर सकते लेकिन इतना जरूर है कि जेडीयू गठबंधन धर्म को निभाता रहा है.