ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / स्पीकर प्रकरण में अपनी ही पार्टी के रवैये से BJP विधायक नाराज, विनय...

स्पीकर प्रकरण में अपनी ही पार्टी के रवैये से BJP विधायक नाराज, विनय बिहारी बोले.. हिजड़ा हो गए हैं

15-Mar-2022 12:06 PM

PATNA : स्पीकर प्रकरण को लेकर बिहार विधान सभा सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह गर्म नजर आ रहा है. एक तरफ जहां आरजेडी नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले बैठी है तो वहीं बीजेपी की खामोशी समझ से परे है. अपनी ही पार्टी के रवैया से बीजेपी के विधायक के विनय बिहारी भी खासे नाराज हैं. विनय बिहारी ने आज स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के समर्थन में उतरते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ने जिस तरह विधानसभा अध्यक्ष के ऊपर टिप्पणी की हमारी पार्टी के किसी भी विधायक ने इस पर ऐतराज नहीं जताया यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है.


बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने कहा है कि इसीलिए वह पहले से कहते आ रहे हैं कि विधायक नीतीश कुमार के शासन में हिजड़ा बन गए हैं. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि स्पीकर के ऊपर मुख्यमंत्री टिप्पणी करते हैं. और पार्टी का कोई विधायक के सदन में खड़ा तक नहीं होता. विधानसभा अध्यक्ष पर जब नीतीश कुमार टिप्पणी कर रहे थे तो बीजेपी विधायकों को इस पर एतराज जताना चाहिए था सदन को अपमानित करने का हक किसी को भी नहीं है.


विनय बिहारी का एक बयान पिछले दिनों सामने आया था. उन्होंने होली मिलन समारोह के दौरान कहा था कि पद और पंछी पिंजरा हो गया है. और विधायक के जी हिजड़ा हो गए हैं. आज इसी बयान को उन्होंने विधानसभा में भी दोहरा दिया. विनय बिहारी ने एक तरफ जहां मुख्यमंत्री के बर्ताव पर नाराजगी जताई तो वहीं दूसरी तरफ से आरजेडी विधायक के भाई वीरेंद्र ने कह दिया कि स्पीकर को सदन में आकर अपनी बात रखनी चाहिए. और हर हाल में मुख्यमंत्री को स्पीकर के साथ किए गए बर्ताव पर खेद जताना चाहिए.