ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश

स्पीकर पद के लिए अवध बिहार चौधरी ने दाखिल किया नामांकन, सीएम नीतीश-तेजस्वी हुए शामिल

स्पीकर पद के लिए अवध बिहार चौधरी ने दाखिल किया नामांकन, सीएम नीतीश-तेजस्वी हुए शामिल

25-Aug-2022 11:14 AM

PATNA : बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए महागठबंधन की तरफ से आरजेडी के वरिष्ठ नेता अवध बिहार चौधरी ने विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के सभी दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। अपना नामांकन दाखिल करने के बाद अवध बिहारी चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेंबर में पहुंचे और उनसे मुलाकात की।


दरअसल, नीतीश और तेजस्वी की नई सरकार ने बिहार विधानसभा में बुधवार को विश्वासमत हासिल कर लिया। इसके ठीक पहले विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी से विजय कुमार सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया था। विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। तमाम अटकलों और राजनीतिक सरगर्मी के बीच विजय कुमार सिन्हा ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दिया तो सदन का संचालन पहले नरेंद्र नारायण यादव ने संभाला और फिर बाद में डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी के आसन पर रहते हुए विश्वास मत के ऊपर चर्चा हुई और फिर मत विभाजन के जरिए सरकार ने इसे सदन में साबित भी कर दिया लेकिन अब विधानसभा के अंदर नए अध्यक्ष का चुनाव होना है।


स्पीकर की कुर्सी बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनता दल के पास जानी है। ऐसे में आरजेडी ने अवध बिहारी चौधरी का नाम स्पीकर के लिए तय कर रखा था। आज अवध बिहारी चौधरी स्पीकर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। बता दें कि अवध बिहारी चौधरी आरजेडी के सबसे वरिष्ठ विधायक हैं। उनके पास लंबा विधायक अनुभव है और इसी लिहाज से उन्हें तेजस्वी यादव और लालू यादव ने स्पीकर की कुर्सी के लिए चुना है। 


लालू यादव और उनके परिवार के बेहद करीबी माने जाने वाले अवध बिहारी चौधरी सीवान जिले से आते हैं। अवध बिहारी चौधरी 6 बार विधायक चुने जा चुके हैं। 76 साल के अवध बिहारी चौधरी कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। लालू यादव ने उन्हें अपनी पार्टी का संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बना रखा था और अब उनके ऊपर यह बड़ी जिम्मेदारी है।