ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / स्पीकर के रोकने पर भी बोलती रहीं डिप्टी सीएम रेणु देवी, तेजस्वी ने...

स्पीकर के रोकने पर भी बोलती रहीं डिप्टी सीएम रेणु देवी, तेजस्वी ने RJD विधायकों के साथ किया वाक आउट

13-Mar-2021 11:34 AM

PATNA : बिहार विधानसभा में आज प्रश्नोत्तर काल के दौरान उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब कोरोना जांच में गड़बड़ी को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बोल रहे थे और डिप्टी सीएम रेणु देवी दूसरे सवाल का जवाब देने लगीं. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा उन्हें रोकते भी रहे लेकिन उन्होंने अध्यक्ष की बात भी नहीं सुनी इसके बाद तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मंत्री आसन की बात नहीं सुन रहे हैं.

इसके बाद विपक्ष ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया. बीजेपी विधायक संजय सरावगी के सवाल पर आपदा प्रबंधन मंत्री सह डिप्टी सीएम रेणु देवी जवाब देती रहीं. संजय सरावगी  पूरक सवाल पूछते रहे. हंगामे के बीच जब सवाल जवाब का यह सिलसिला खत्म हुआ तो विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम रेणु देवी को कहा कि जब आसन कोई बात कहे तो उसे सुना करिए. इसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर सदन में उठ खड़े हुए.

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि विपक्षी सदन चलाने में सहयोग कर रहा है, लेकिन सत्ता पक्ष में मनमानी कर रहा है. सदन में सवालों का जवाब नहीं दिया जा रहा. अगर इसी तरह सदन चलाना है तो फिर विपक्ष की जरूरत क्या है. इतना कहते हुए तेजस्वी अपने विधायकों के साथ सदन से वाकआउट कर गए. बजट सत्र में ऐसा पहली बार हुआ है कि सदन में हंगामा करने की बजाय विपक्ष ने प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही का वॉकआउट कर दिया.