अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
24-Nov-2020 08:35 AM
PATNA : 17वीं विधानसभा के स्पीकर का चुनाव बेहद दिलचस्प दौर में पहुंच सकता है. विधानसभा में एनडीए गठबंधन को बहुमत हासिल है लेकिन उसके पास कुल संख्या 125 है. स्पीकर की कुर्सी पर इस बार भारतीय जनता पार्टी ने अपनी दावेदारी रखी है और सरकार गठन के वक्त ही यह तय हो गया था कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी बीजेपी के पाले में होगी. बीजेपी के अंदर से लगातार कई नामों की चर्चा स्पीकर के लिए हो रही है.
25 नवंबर को स्पीकर का चुनाव होना है. संख्या के लिहाज से एनडीए का उम्मीदवार स्पीकर पद पर चुना जाना तय है. लेकिन महागठबंधन इस लड़ाई को दिलचस्प बना सकता है. महागठबंधन के नेता इस बात पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं कि उनकी तरफ से स्पीकर का उम्मीदवार उतारा जाए. आज महागठबंधन के नेताओं की एक अहम बैठक होने वाली है. जिसमें उम्मीदवार उतारने को लेकर फैसला किया जाएगा.
आरजेडी विधायकों की बैठक आज राबड़ी आवास पर शाम पांच बजे होने वाली है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पार्टी अगले तीन दिनों में सदन में सरकार को घेरने की रणनीति तय होगी. इसके साथ ही महागठबंधन के उम्मीदवार पर भी चर्चा होगी, लेकिन बताया जा रहा है कि उम्मीदवार के नाम पर अंतिम फैसला लालू प्रसाद ही करेंगे.