ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / अवध बिहारी चौधरी ने किया नामांकन, महागठबंधन ने बनाया है स्पीकर उम्मीदवार

अवध बिहारी चौधरी ने किया नामांकन, महागठबंधन ने बनाया है स्पीकर उम्मीदवार

24-Nov-2020 11:30 AM

PATNA:  अवध बिहारी चौधरी ने विधानसभा स्पीकर को लेकर नामांकन किया है. इस दौरान तेजस्वी यादव, कांग्रेस विधायल दल के नेता अजीत शर्मा और माले के नेता और विधायक साथ में रहे. चौधरी ने महागठबंधन के उम्मीदवार बनाने पर धन्यवाद दिया है. कहा कि वह निष्पक्ष तरीके से सदन को चलाएंगे. किसी को शिकायत का मौका नहीं देंगे. 


news image


शिकायत का नहीं देंगे मौका

चौधरी ने कहा बिहार विधानसभा स्पीकर का चुनाव हो रहा है. मुझे महागठबंधन का उम्मीदवार बनाया गया है. मैंने नामांकन कर लिया है. इसको लेकर सभी को धन्यवाद देते हैं. चौधरी ने कहा कि स्पीकर का पद महत्वपूर्ण होता है. वह सदन को निष्पक्ष तरीके से सदन को चलाएंगे. सबके मान सम्मान का ख्याल रखेंगे. जो प्रोटोकॉल है उसके अनुसार काम करेंगे. मुझे भरोसा है कि सभी लोग मुझपर विश्वास करेंगे.जो मुझे दायित्व मिलेगा उसको वह निर्वहन करेंगे.


महागठबंधन ने बनाया हैं उम्मीदवार

महागठबंधन की बैठक में माले, कांग्रेस और आरजेडी ने संयुक्त उम्मीदवार बनाया हैं. तेजस्वी यादव ने अवध बिहारी चौधरी के नाम की घोषणा की.  हालांकि विधानसभा में स्पीकर का चुनाव के लिए उम्मीदवार उतारने के बावजूद भी महागठबंधन को जीत को लेकर कड़ी टक्कर से जूझना होगा. क्योंकि जो अंकगणित है वह महागठबंधन के पक्ष में नहीं है फिर भी महागठबंधन ने एक बड़ा दांव खेला है.


news image


आरजेडी के हैं विधायक

महागठबंधन की तरफ से आरजेडी के सीवान से विधायक और पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया हैं. एनडीए ने विजय सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया हैं. जिसके बाद महागठबंधन ने अपना पिछड़ा समाज से उम्मीदवार बनाया है.ओबीसी के चेहरा हैं, वहीं एनडीए ने विजय सिन्हा को जो भूमिहार जाति से आते हैं उनको अपना उम्मीदवार बनाया था.