ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी में अवैध तेल कटिंग का भंडाफोड़, 9100 लीटर थिनर के साथ टैंकर का चालक गिरफ्तार मधुबनी में अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म मामला, 13 साल पुराने केस में आजीवन कारावास की सजा किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत घर से एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, गांव में पसरा मातम दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण मामला: फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती बिहार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन, पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व बिहारभूमि पोर्टल पर लंबित वादों के समय-सीमा में निष्पादन का सख्त निर्देश, सभी समाहर्ताओं को भेजा गया पत्र Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध

पार्लर में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, पुलिस ने 9 कॉल गर्ल्स को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

पार्लर में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, पुलिस ने 9 कॉल गर्ल्स को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

18-Oct-2020 03:46 PM

DESK :  पार्लर में चल रहे सेक्स रैकेट के बड़े धंधे का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस की छापेमारी में 9 कॉल गर्ल और 3 लड़के पकड़े गए हैं. इनके पास से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गए हैं. इनके ऊपर पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. 



मामला अलवर जिले के भिवाड़ी का है. जहां स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने 9 कॉल गर्ल और 3 लड़कों सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद उन्हें फूलबाग थाना में लाया गया, जहां इनसे पूछताछ कर पूरे रैकेट के बारे में पता लगाया गया. पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है.



पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक ये लड़कियां दिल्ली, असम, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों से बुलाई जाती थीं. एसपी भिवाड़ी के निर्देश पर सीओ हरिराम कुमावत ने बोगस ग्राहक को भेजकर पहले इस धंधे की सच्चाई के बारे में पता लगाया फिर पुलिस ने कार्रवाई की. पुलिस की मानें तो पिछले काफी समय से उन्हें स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में अनैतिक कार्य की सूचना मिल रही थी. एक स्पा सुखम टावर में तो दूसरा क्रिष स्क्वायर में चल रहा था.