बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
23-Dec-2020 02:06 PM
By Chandan Kumar
SIWAN : बिहार में इन दिनों लॉ एंड आर्डर की स्थिति बिगड़ी हुई है. राज्य की पुलिस तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाओं के ऊपर नकेल कसने में जुटी हुई है. लापरवाह पुलिसकर्मियों के ऊपर भी कार्रवाई की जा रही है, जो अपराध को नियंत्रित करने में असफल हैं. इसी कड़ी में सीवान के एसपी ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए लापरवाह थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है.
सीवान के पुलिस कप्तान अभिनव कुमार ने कड़ा एक्शन लेते हुए सराय ओपी थानाध्यक्ष गोपाल जी पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. सराय ओपी के थानेदार को लेकर कई दिनों से लगातार शिकायत मिल रही थी. सराय ओपी के इलाके में लगातार बड़ी घटनाएं हो रही थीं, जिसे लेकर एसपी की ओर से चेतावनी दी जा रही थी. लेकिन इसके बावजूद भी थानेदार क्राइम को कंट्रोल करने में विफल साबित हुए.
गोपाल जी पाण्डेय कई दिनों से सराय थाना में पोस्टेड थे. जिनके ऊपर एसपी अभिनव कुमार ने कड़ा एक्शन लिया है. इन्हें सस्पेंड कर दिया गया है. एसपी के मुताबिक जल्द ही इस थाने में नए थानाध्यक्ष की पोस्टिंग की जाएगी, जो बढ़ते अपराध के ऊपर नकेल कसेंगे.
गोपाल जी पाण्डेय, थानेदार, सराय ओपी