बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
16-Feb-2020 08:42 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI : सीतामढ़ी एसपी अनिल कुमार ने मेहसौल ओपी प्रभारी रजा अहमद समेत 3 पुलिस वालों को निलंबित कर दिया है। प्रभारी पर फर्जी केस ठोकने का आरोप लगा था। एक दलित युवक ने एसपी से प्रभारी की शिकायत की थी जिसकी जांच के बाद एसपी ने ये बड़ी कार्रवाई की है।
रंजीत दास नाम के एक दलित युवक ने एसपी से शिकायत की थी कि रजा अहमद ने दो पुलिसवालों कियानी सिंह और राज बल्लम सिंह के साथ उस पर फर्जी केस ठोका है।29 जनवरी के भारत बंद के दौरान रजा अहमद ने इस दलित युवक पर केस किया था जो एसपी की जांच में गलत पाया गया। इसके बाद एसपी ने ये कार्रवाई की है।
बता दें कि मेहसौल ओपी प्रभारी रजा अहमद हमेशा अपनी कार्य लापरवाही और मनमानी के लिए चर्चा में रहे हैं। रजा अहमद पर कई सारे मामलों में जांच चल रही है। रजा अहमद वर्दी का नाजायज फायदा उठाने का आरोप कई बार लग चुका है।