ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / BIHAR NEWS : SP ने 7 दारोगा को किया सस्पेंड, लिस्ट में...

BIHAR NEWS : SP ने 7 दारोगा को किया सस्पेंड, लिस्ट में महिला सिपाही का नाम भी शामिल; पढ़िए क्या रही वजह

23-Oct-2024 12:20 PM

By First Bihar

BANKA : बिहार के बांका जिले के पुलिस कप्तान ने बड़ा एक्शन लिया है। यहां एसपी सत्यप्रकाश ने 7 दारोगा को सस्पेंड किया है। इसके अलावा 1 महिला सिपाही की नौकरी खत्म हो गई है। इसके बाद अब 9 और सिपाहियों को बर्खास्त करने की तैयारी चल रही है। इस बात की चर्चा तेज है। यह पूरी घटना दुर्गा पूजा की छुट्टी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। 


जानकारी के अनुसार बांका के एसपी डॉ. सत्यप्रकाश ने लापरवाह पुलिस सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। दुर्गा पूजा के दौरान विशेष ड्यूटी में तैनात किए गए इन दारोगा को ड्यूटी से गायब पाया गया था। जब जांच के दौरान जब इन पुलिसकर्मियों की हकीकत सामने आयी तो एसपी ने अब सख्त एक्शन लिया है। सात दारोगा को सस्पेंड किया गया जबकि एक सिपाही को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। आधा दर्जन से अधिक और सिपाहियों की नौकरी जा सकती है। 


बताया जा रहा है कि आधा दर्जन से अधिक सिपाही बिना किसी सूचना के ही ड्यूटी से गायब हैं। एसपी सत्यप्रकाश इसे लेकर बेहद गंभीर हैं और अब कड़ा एक्शन इन सिपाहियों के खिलाफ भी ले सकते हैं. ये कार्रवाई दुर्गा पूजा के दौरान लगायी गयी ड्यूटी और इस दौरान सामने आयी लापरवाही के खिलाफ की गयी है। बताते चलें कि अब दिवाली और छठ त्योहार सामने है। एसपी की इस कार्रवाई को इन त्योहारों को लेकर सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। 


वहीं जौन थाना के दारोगा गुलशन कुमार, पुलिस लाइन में तैनात दारोगा मो. मकसूद, उदय कुमार, अलका कुमारी, आर्यन कुमार, कटोरिया थाने के दीपक सिंह और कृष्णा कुमार को सस्पेंड किया गया है। जबकि महिला सिपाही पूजा कुमारी को बर्खास्त किया गया है। पुलिस मुख्यालय पटना ने दुर्गा पूजा के दौरान सभी पुलिस पदाधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी थी। बांका में त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए तमाम पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी थी. इस दौरान 7 दारोगा अपनी ड्यूटी पर नहीं पाए गए थे। दुर्गा पूजा के दौरान ड्यूटी के बदले ये पुलिसकर्मी कहीं और चले गए थे. जांच में जब यह हकीकत सामने आयी तो एसपी ने सख्त कार्रवाई की है।