ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / क्रिमिनलों के साथ भिड़ गई SP लिपि सिंह, मुठभेड़ में दोनों तरफ से...

क्रिमिनलों के साथ भिड़ गई SP लिपि सिंह, मुठभेड़ में दोनों तरफ से चली दर्जनों राउंड गोलियां

28-Feb-2020 06:43 PM

By saif ali

MUNGER : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. वहीं दूसरी ओर पुलिस भी अपराध पर नकेल कसने में जुटी हुई है. मुंगेर में आज एसपी लिपि सिंह हथियारबंद कुख्यात अपराधियों के साथ भिड़ गई. पुलिस और अपराधियों के बीच हुई इस मुठभेड़ में दर्जनों राउंड गोली चली. इस दौरान अधीक्षक की पकड़ में एक कुख्यात अपराधी भी पकड़ा गया. 


वारदात मुंगेर जिले के दियारा इलाके की है. जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. एसटीएफ और पुलिस के सर्च अभियान से घबराकर अपराधी फायरिंग करने लगे. पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की. दोनों तरफ दर्जनों राउंड गोली चलने की बात कही जा रही है. पुलिस की और से मिली जानकारी के मुताबिक 50 हजार के इनामी अपराधी को भी अरेस्ट किया गया है. 


एसटीएफ और पुलिस की संयुक्‍त कार्रवाई में मिली इस सफलता में कुख्यात के साथ-साथ रायफल बरामद की गई है. उम्‍मीद की जा रही है कि दियारा इला‍के से पुलिस अधिकारियों के लौटने के बाद इसकी विस्‍तृत जानकारी मिलेगी.