घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
29-Oct-2021 02:54 PM
DESK : फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. साउथ के सुपर स्टार एक्टर पुनीत राजकुमार का निधन हो गया है. बताया जाता है कि अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और अस्पताल में उनकी मौत हो गई. पुनीत महज 46 साल के थे. उनके निधन की खबर से उनके फैंस और पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
पुनीत कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर चेहरा थे. सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वे बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल के ICU में भर्ती थे. जब उन्हें अस्पताल लाया गया तभी उनकी हालत काफी खराब थी. विक्रम अस्पताल के डॉक्टर रंगनाथ नायक ने भी उनकी स्थिति गंभीर होने की पुष्टि की थी.
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि एक्टर का हार्ट अटैक जिम में वर्कआउट करते आया था. उनके निधन की जानकारी क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने ट्विटर पर ट्वीट करके दी है. एक्टर ने 46 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली. उनके निधन के बाद राज्य छुट्टी की घोषणा भी की गई है.
कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पिछली बार फिल्म Yuvarathnaa में काम करते नजर आए थे. एक कन्नड़ वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक पुनीत के बड़े भाई और अभिनेता शिवराजकुमार और यश भी उस वक्त परिसर में थे जब उन्होंने अपनी देह त्यागी. पुनीत के अचानक हुए निधन ने फिल्म जगत में को सदमे में डाल दिया है क्योंकि उन्हें हाल ही में शिवराजकुमार की फिल्म 'बजरंगी' 2 का प्रचार करते हुए देखा गया था.