BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
02-Jan-2021 02:06 PM
DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर कोलकाता से सामने आ रही है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत ख़राब हो गई है. सौरव गांगुली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके सीने में दर्द की शिकायत है.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सौरव गांगुली जब सुबह में जिम के रहे थे. इस दौरान अचानक से उनके सीने में दर्द उठी. जिम करते हुए वह चक्कर खाकर गिर गए. बताया जा रहा है कि सौरव गांगुली को सांस लेने में तकलीफ थी. जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट करता गया. जहां उनका इलाज चल रहा है.
सौरव गांगुली भारत के लिए 113 टेस्ट, 311 वनडे खेले हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 42.2 की औसत से 7212 रन बनाए हैं. इस दौरान 16 शतक और 35 अर्धशतक जड़े। वहीं, वनडे में 41 की औसत से 11363 रन ठोके. इनमें 22 शतक और 72 अर्धशतक शामिल हैं. गांगुली भारत के ऑलटाइम ग्रेट कैप्टन माने जाते हैं. वे पिछले साल बीसीसीआई के अध्यक्ष बने थे.