ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले

Home / news / सोरेन मंत्रिमंडल में स्टीफन-नलिन का दावा मजबूत, रामेश्वर और इरफान भी रेस में

सोरेन मंत्रिमंडल में स्टीफन-नलिन का दावा मजबूत, रामेश्वर और इरफान भी रेस में

26-Dec-2019 04:14 PM

RANCHI : 29 दिसंबर को झारखंड के नये मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह से पहले मंत्रिमंडल गठन की कवायद भी जारी है। 29 दिसंबर को किसके हाथ लगेगी बाजी कौन बनेगा मंत्री इस पर सबकी नजर है।

झारखंड में सीएम के अलावा 12 मंत्री बनाए जाने का प्रावधान है। हालांकि पिछली सरकार ने 11 मंत्रियों के सहारे ही अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। सूत्रों के अनुसार हेमंत मंत्रिमंडल में सामाजिक समीकरणों और अनुभव को ध्यान में रखा जाएगा, और इसी के आधार पर मंत्रियों का चयन होगा।मिल रही खबरों के मुताबिक जेएमएम कोटे से छह, कांग्रेस से पांच और आरजेडी को एक मंत्री पद दिया जा सकता है।  कांग्रेस को स्पीकर पद मिलना तय माना जा रहा है। इसके अलावा कांग्रेस के डिप्टी सीएम पद की मांग पर भी गंभीरता से विचार चल रहा है।

मंत्री पद की बात करें तो जेएएम विधायक स्टीफन मरांडी और नलिन सोरेन का मंत्री बनना लगभग तय है वहीं कांग्रेस कोटे से प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव और इरफान अंसारी के नाम की चर्चा है। इनके अलावे जेएमएम कोटे से चंपई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी, सीता सोरेन, दीपक बिरुआ, मिथिलेश ठाकुर, सरफराज अहमद, बैजनाथ राम  के नामों जहां चर्चा है वहीं कांग्रेस से आलमगीर आलम, राजेंद्र सिंह, दीपिका पांडेय, ममता देवी, बन्ना गुप्ता रेस में हैं।