ब्रेकिंग न्यूज़

Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह

सोनू सूद की बहन मालविका लड़ेंगी पंजाब चुनाव, पार्टी को लेकर सस्पेंस बरकरार

सोनू सूद की बहन मालविका लड़ेंगी पंजाब चुनाव, पार्टी को लेकर सस्पेंस बरकरार

14-Nov-2021 02:13 PM

DESK: कोरोन काल में लोगों की मदद कर हीरो बने अभिनेता सोनू सूद खासी चर्चाएं बटोरी। वहीं पिछले दिनों सोनू सूद के आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चा भी खूब हुई। बीते शनिवार सुबह से सोनू सूद के आवास पर हलचल शुरू हो गई थी। जिसके बाद भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया था। सबसे पहले एसएसपी सुरिंदर जीत सिंह मंड सोनू सूद के निवास पर पहुंचे और काफी देर तक वह घर के अंदर ही थे। 


गौरतलब है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एक्टर सोनू सूद की बहन भी अपनी किस्मत आजमाएंगी. सोनू सूद ने आज यानी रविवार को घोषणा की कि उनकी बहन मालविका सूद पंजाब चुनाव लड़ेंगी. हालांकि, किस पार्टी से वह चुनाव लड़ेंगी इस पर सस्पेंस रखा गया. सोनू सूद ने राजधानी चंडीगढ़ से लगभग 170 किलोमीटर दूर मोगा में एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की.


हाल ही में सोनू सूद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मिले थे. इससे पहले वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिले थे. जिन्होंने एक्टर सूद को स्कूली बच्चों के लिए कार्यक्रम 'देश का मेंटर्स' का ब्रांड एंबेस्डर बनाया था. 


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक के बाद अफवाह फैली थी कि शायद पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार के रूप में सोनू सूद का राजनीतिक डेब्यू होगा. हालांकि, उसी वक्त इन अफवाहों को लेकर सोनू ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल के साथ राजनीति पर कोई बात नहीं हुई. अब तक हमने राजनीतिक मामलों पर कुछ भी बात नहीं की.


बता दें कि कोरोना काल में संकट के दौर में सोनू सूद ने सैकड़ों लोगों की हर तरह से मदद की. इस वजह से उन्हें गरीबों का मसीहा और प्रवासियों का मसीहा कहा जाने लगा. सोनू सूद ने प्रवासियों को घर जाने के लिए बस से लेकर ट्रेन और फ्लाइट्स के टिकट के इंतजाम किए. कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत के दौर में भी वह मदद किए.