ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप

Home / news / विद्युत जामवाल ने सोनू सूद से लगाई मदद की गुहार, जाने क्या है...

विद्युत जामवाल ने सोनू सूद से लगाई मदद की गुहार, जाने क्या है पूरा मामला...

15-Aug-2020 11:26 AM

DESK : कोरोना संकट के इस दौर में सोनू सूद जरूरतमंदों के मसीहा बनकर सामने आए हैं.  लॉकडाउन के दौरान कई प्रवासी मजदूरों को सोनू सूद ने उन्हें घर पहुंचाया तो कई लोगों की आर्थिक तौर पर मदद भी की. 

वहीं विदेश में फंसे कई लोगों की भी मदद उन्होंने की. सोनू सूद ने कई ऐसे लोगों की भी मदद की जिन्होंने ट्वीटर पर उनसे मदद की गुहार लगाई थी. इन सब के बीच जाने-माने एक्टर  विद्युत जामवाल ने भी सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई है. 

विद्युत जामवाल ने सोनू सूद को टैग करते हुए ट्विटर पर लिखा कि 'मुझे मेरी नरगिस वापस चाहिए, और अब तक कोई पता नहीं सोनू सूद सुना है बिछड़े हुए लोगों को आप मिला रहे हैं, क्या मेरी भी मदद करेंगे? #FindNargis?#KhudaHaafiz'.  जिसके जवाब में सोनू सूद ने लिखा कि  'भाई विद्युत जामवाल इसके लिए तो नोमान जाना पड़ेगा और ये काम तो सिर्फ तुम ही कर सकते हो. वैसे हमारे ट्विटर के लोग क्या आप हमारी हेल्प करोगे नरगिस को ढूंढने में? #KhudaHaafiz'. अ

अब तक आप समझ गए होंगे कि ये ट्वीट विद्युत जामवाल की फिल्म 'खुदा हाफिज' का प्रमोशन है. वहीं इस प्रमोशन में सोनू सूद ने भी विद्युत की मदद की है. सोनू सूद और विद्युत जामवाल का फिल्म प्रमोशन का ये मजेदार तरीका सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है.