BSEB Official Website : Bihar School Examination Board ने जारी की 12वीं आंसर-की, 6 मार्च तक आपत्ति का मौका; अब मैट्रिक और इंटर रिजल्ट की तारीख पर टिकी नजर Bihar Education Department : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा खेल उजागर! 1,896 करोड़ रुपये का हिसाब गायब, जिलों में मचा हड़कंप; DEO-DPO पर एक्शन की तैयारी SCERT Bihar exam : बिहार में बच्चों की वार्षिक परीक्षा 12 मार्च से, नई व्यवस्था और तैयारी की चर्चा शुरू ; देखें टाइम टेबल Bihar Teacher News : टीचर ट्रांसफर पर बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बयान, कहा - हर किसी को खुश नहीं किया जा सकता, जानिए क्या है वजह PU Election Result : पटना यूनिवसिटी छात्र संघ चुनाव की वोटिंग आज, जानिए कहां होगी काउंटिंग और कब आएगा रिजल्ट Bihar weather : बिहार में होली से पहले हीट अटैक: वीकेंड में 3°C तक बढ़ेगा तापमान, पटना और कैमूर सबसे गर्म दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
05-Jan-2023 02:48 PM
DESK: हिन्दी और तमिल फिल्मों के बड़े अभिनेता सोनू सूद को ट्रेन की पायदान पर यात्रा करना महंगा पड़ गया। सोनू सूद को ट्रेन की गेट पर लटक कर यात्रा करने पर नॉर्दर्न रेलवे ने एक ट्वीट कर चेतवानी देते हुए कहा कि, इस तरह से यात्रा करना खतरनाक हो सकता है। कृप्या कर ऐसा न करें, इस प्रकार के वीडियो को शेयर करने से आपके प्रशंसकों के बीच गलत संदेश जा सकता है। इस पर सोनू सूद ने अपनी लगती स्वीकार की और ट्वीट कर सॉरी बोला।
दरअसल, सोनू सूद ने 13 दिसंबर को ट्विटर और फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के बैकग्राउंड में बॉलीवुड का लोकप्रिय गाना मुसाफिर हूं यारों, चल रहा था और सोनू सूद मस्ती में ट्रेन की पायदान पर बैठे दिखाई दे रहे थे। जिसके बाद नॉर्दर्न रेलवे ने बॉलीवुड अभिनेता के इस वीडियो पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, देश और दुनिया के लाखों लोगो के लिए आप आदर्श हैं। ट्रेन के पायदान पर यात्रा करना खतरनाक है, इस प्रकार के वीडियों से आपके प्रशंसकों के बीच गलत संदेश जा सकता है। कृप्या कर ऐसा न करें,सुगम एवं सुरक्षित यात्रा का लाभ उठाएं।
वहीं, अपने इस वीडियो पर रेलवे के तरफ से ट्ववीट किये जाने पर बॉलीवुड अभिनेता ने माफ़ी मांगते हुए लिखा कि मैं क्षमा प्रार्थी हूं, बस यू ही बैठ गया था देखने, कैसा महसूस करते होंगे वो लाखों गरीब जिनकी ज़िन्दगी अभी भी ट्रेन के दरवाजों पर गुजरती है। अंत में सुद ने रेलवे की तारीफ करते हुए कहा कि इस संदेश के लिए और देश की रेल व्यवस्था बेहतर करने के लिए धन्यवाद।
बता दें कि, सोनू सूद के वीडियो को ट्विटर पर 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। सैकड़ों लोगों ने रिट्वीट भी किया है। वहीं फेसबुक पर 2 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो देखा है और 4 हजार से अधिक लोगों ने कमेंट किया है। कुछ फैंस ने तो सोनू सूद को सावधान रहने तक की नसीहत दे डाली है।