ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session : वित्त मंत्री विजेंद्र यादव थोड़ी देर में पेश करेंगे आम बजट, लाल सूटकेस लेकर पहुंचे सदन Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna bullet train : वाराणसी से पटना का सफर सिर्फ 1 घंटे में! बिहार को पहली बुलेट ट्रेन की सौगात, सिलीगुड़ी तक चलेगी Bihar News: बिहार पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, नदी में छलांग लगाने जा रही महिला और उसके बच्चे की बचाई जान Patna traffic : पटना में जाम से मिलेगी राहत: ट्रैफिक पुलिस का नया मास्टरप्लान, यू-टर्न और कट होंगे बंद Bihar doctor salary hike : बिहार में डॉक्टरों का वेतन बढ़ा, रिमोट इलाकों में काम करने वालों को भी बढ़ेगा प्रोत्साहन राशि Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Legislative Council : बिहार विधान परिषद में स्वास्थ्य विभाग की बदहाली पर विपक्ष ने उठाया सवाल, कहा- आँख के इलाज के लिए जाता होता है दिल्ली, मंत्री का जवाब - आप खुद इलाज करवाने के लिए मुझसे करवाते हैं पैरवी

सोनू सूद के साथ लौटेगा ‘द कपिल शर्मा शो’, लोटपोट होने को रहें तैयार

सोनू सूद के साथ लौटेगा ‘द कपिल शर्मा शो’, लोटपोट होने को रहें तैयार

20-Jun-2020 06:13 PM

DESK  : दो महीने के लॉकडाउन के दौरान लोग अपने टीवी सेट पर केवल न्यूज़ और फिल्स  देखकर अपना मनोरंजन कर रहे थे. पर अब उन्हें पहले की तरह ही अपने पसंदीदा प्रोग्राम को फिर से देखने का मौका मिलेगा. जी हां, कोरोना संकट के दौरान अब फिल्म और टीवी इंडस्ट्री भी अब धीरे-धीरे अपने काम पर लौटने लगी है. कई प्रोडक्शन हाउस ने आज से सोशल डिस्टेंसिग को फॉलो करते हुए शूटिंग भी शुरू कर दी है. महाराष्ट्र सरकार ने आज से यानि 20 जून से फिल्म सिटी में शूटिंग शुरू करने की अनुमति दे दी थी. 


सोनी पर आने वाली बहुचर्चित शो ‘द कपिल शर्मा शो’ की शूटिंग भी जल्द ही शुरू होने वाली है. जैसा की आप जानते हैं इस शो में ज्यादातर फिल्म के प्रमोशन के लिए गेस्ट आते हैं पर इस वक़्त कोई फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही है ऐसे में शो में कौन गेस्ट होगा. इस बारे में पूछे जाने पर शो में आने वाली अर्चना पूरन सिंह ने बताया है कि फ़िलहाल शो में कोरोना वॉरियर्स दिखाई देंगे. जिन्होंने लॉक डाउन के दौरान एक योद्धा के जैसे सड़कों पर तैनात रहे और संकट से घिरे लोगों की सहता की. खबर है कि शो की शूटिंग 24 जून से शुरू हो जाएगी. इस बात की भी चर्चा हो रही हैं कि सोनू सूद इस शो के पहले मेहमान होंगे. बता दें कि, लॉक डाउन के दौरान सोनू सूद ने मुंबई में फंसे कई लोगों को उनके घर पहुंचने में मदद की थी. जिन लोगों की सोनू ने मदद की थी उन में से कइयों ने तो उनकी पूजा करनी शुरू कर दी थी.  


महाराष्ट्र सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार केवल 33 प्रतिशत कर्मचारियों की मौजूदगी में सेट पर शूटिंग करने की अनुमति है. शूटिंग शुरू करने के लिए उत्साहित अर्चना ने मीडिया से बातचीत में बताया कि , "बॉलीवुड सितारे हमारे शो में ज्यादा आते हैं, पर अन्य क्षेत्रों से जुड़े सफल लोग भी होते हैं. कोरोनावायरस ने इस दुनिया को बहुत कुछ सिखाया है. इन लोगों को शो में बुलाकर, हम उनकी सराहना करना चाहते हैं.