ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत

Home / news / भगवान बने सोनू सूद, मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना कर रहे फैन्स

भगवान बने सोनू सूद, मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना कर रहे फैन्स

22-Dec-2020 01:44 PM

DESK : कोरोना काल के दौरान प्रवासी मजदूरी की मदद कर चर्चा में आये बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के लिए उनके फैन्स में मंदिर बनवाया है. फैन्स ने उन्हें प्रवासी मजदूरों का मसीहा कहते हुए एक मंदिर में बनवाया है जिसमें उनकी मूर्ति भी लगाई गई है. तेलंगाना में के सिद्धिपेट जिले में स्थित गांव के एक लीडर गिरि कोंडा रेड्डी द्वारा बनाये गए इस मंदिर में ग्रामीणों ने सोनू सूद की प्रतिमा पर तिलक लगाया था और उनकी आरती भी की थी. 


सोनू सूद का अपने इस मंदिर को लेकर रिएक्शन भी सामने आय है. एक्टर ने कहा, 'मैं नहीं मानता कि मैंने ऐसा कुछ किया है, जिसके लिए मुझे इस तरह से प्यार दिया जाए. मुझे इस बारे में कुछ भी पता नहीं था कि ऐसा हो रहा है. यहां तक कि मुझे न्यूज में तेलंगाना में मेरे नाम से मंदिर बनने की जानकारी मिली है. मैं इस सम्मान के लिए तेलंगाना के अपने फैन्स का धन्यवाद करना चाहता हूं. मुझे उम्मीद है कि मैं कभी उनका भरोसा कम नहीं होने दूंगा.' इसके अलावा सोनू ने अपने उस मंदिर में जाने की भी बात कही है. 


बता दें कि साउथ इंडिया में यह पहली बार नहीं है कि किसी एक्टर के मंदिर उनके फैन्स ने बनवाया हो. इसके पहले सुपरस्टार रजनीकांत और चिरंजीवी जैसे स्टार्स के भी मंदिर बन चुके हैं. तेलंगाना में बने सोनू सूद के इस मंदिर का नाम रखा गया है, 'रियल हीरो ऑफ इंडिया सोनू सूद टेम्पल.' यही नहीं मुख्य प्रतिमा के निकट सोनू सूद की एक और छोटी मूर्ति भी स्थापित की गई है. मूर्तिकार का कहना है कि यह प्रतिमा सोनू सूद को गिफ्ट के तौर पर दी जाएगी.