ब्रेकिंग न्यूज़

Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर!

Home / news / सोनू निगम पर भड़की भूषण कुमार की पत्नी, दिव्या खोसला ने कहा -थैंकलेस...

सोनू निगम पर भड़की भूषण कुमार की पत्नी, दिव्या खोसला ने कहा -थैंकलेस इंसान

23-Jun-2020 01:10 PM

DESK : बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से इंडस्ट्री में नेपोटिस्म की चर्चा काफी गरम हो गई है. एक के बाद एक कई दिग्गज कई तरह के खुलासे करते जा रहे है, जिस ने सब को हैरान कर दिया है. इसी क्रम में प्लेबैक सिंगर सोनू निगम ने अपने एक वीडियो में टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार को म्यूजिक इंडस्ट्री का माफिया बताया था. साथ ही उनके साथ पंगा ना लेने की चेतावनी दी थी. उनके इसी वीडियो पर अब भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार का रिएक्शन सामने आया है. दिव्या ने अपनी इंस्टा स्टोरी में सोनू निगम के बारे में कई बातें लिखी हैं और उन्हें 'थैंकलेस' इंसान कहा है.

दिव्या कुमार खोसला ने आज अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा कि, "आज सब कुछ इस पर निर्भर करता है कि कौन अच्छी कैंपेन चला सकता है. मैं भी देख रही हूं कि किस तरह लोग अपने स्ट्रॉन्ग कैंपेन के जरिए झूठ और फरेब बेच रहे हैं. सोनू निगम जैसे लोग जानते हैं कि लोगों के दिमाग से खेलना है. भगवान ही हमारी कायनात को बचाए."


news image


उन्होंने आगे लिखा, "सोनू निगम जी टी-सीरीज ने आपको इंडस्ट्री में ब्रेक दिया... आपको इतना आगे बढ़ाया... अगर आपको इतनी ही खुंनस थी भूषण से तो पहले क्यों नहीं बोले... आज पब्लिसिटी के लिए क्यों कर रहे हैं... आपके पिताजी के खुद मैंने इतने वीडियो डायरेक्ट किए हैं जिसके लिए वो हमेशा इतने शुक्रगुजार रहते थे. लेकिन कुछ लोग थैंकलेस होते हैं." दिव्या खोसला ने अपनी पोस्ट के अंत में हैश टैग देते हुए लिखा, 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का'.


news image


बता दें कि, सोनू निगम ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने कहा, "माफिया हैं, वो तो माफिया की चाल ही चलेगा. उसको तो आदत है. तो उन्‍होंने 6 महान लोगों को बोला है कि वो मेरे खिलाफ इंटरव्‍यू दें. मैंने किसी का नाम नहीं लिया था लेकिन मेरा नाम लिया जा रहा है."

सोनू ने इसके बाद भूषण कुमार के बारे में बात करते हुए कहा, "भूषण कुमार, अब तो तेरा नाम मुझे लेना ही पड़ेगा और अब तू 'तू' के ही लायक है. तूने गलत आदमी से पंगा ले लिया है. समझा. तू भूल गया वो टाइम जब तू मेरे घर पर आकर 'भाई मेरी एलबम कर दो, भाई दीवाना कर दो, भाई मुझे सहारा श्री से मिलवा दो, स्‍मिता ठाकरे से मिलवा दो, भाई बाल ठाकरे से मिलवा दो, भाई अबू सलेम से बचा लो, याद है न? अबू सलेम से बचा लो, भाई अबू सलेम गाली दे रहा है. याद है ना ये सब चीजें या नहीं? मैं तुझे कह रहा हूं अब तू मेरे मुंह मत लगना बस."