ब्रेकिंग न्यूज़

Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ 'CO को मेरे काम करने के तरीकों से नहीं है कोई प्रॉब्लम...', बोले विजय सिन्हा - पुरानी मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल, एक्शन को लेकर भी दिया जवाब Bihar News: अपने 7 साल में हट गया तो अपनी बेटी को लगवा दिया था, लालू यादव पर भड़के CM नीतीश, कहा- पहले वाला महिला को कुछ किया था ? Bihar news : बिहार को जल्द मिलने जा रहा एक और एयरपोर्ट, सरकार ने जारी किया टेंडर; इतने दिन पूरा होगा काम “वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी

‘सियासी फायदे के लिए पीएम मोदी ने फैलाई नफरत’ वीडियो संदेश जारी कर सोनिया गांधी ने बोला हमला

07-May-2024 06:12 PM

By First Bihar

DELHI: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग के बीच कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी कर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। सोनिया गांधी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने राजनीतिक फायदे के लिए नफरत को बढ़ावा दिया और समाज को कई हिस्सों में बांटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र के खतरे में होने और समाज के ताने-बाने के कमजोर होने से दुखी हूं।


अपने वीडियो संदेश में सोनिया गांधी ने कहा है कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के घटक दल संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने झूठ और नफरत फैलाने वालों को खारिज करने और सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में बेरोजगारी, महिलाओं के खिलाफ अपराध, दलितो आदिवासियों एवं अल्पसंख्यकों के खिलाफ भेदभाव अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गई है। पीएम मोदी और बीजेपी का लक्ष्य सिर्फ सत्ता हासिल करना है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ‘न्याय पत्र’ की गारंटी देश को एकजुट करने और गरीबों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और वंचितों के लिए काम करने के लिए हैं। कांग्रेस पार्टी ने समाज के वंचितों के लिए हमेशा काम किया है और उनकी तरक्की के रास्ते पर ले जाने की कोशिश की है। हमारा ‘न्याय पत्र’ और हमारी गारंटी का मकसद भी देश को एकजुट रखना और वंचितों को ताकत देना है। कांग्रेस और INDIA संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित है।