ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / सोनिया गांधी से ED की पूछताछ खत्म, तीन दिन में लगभग 11 घंटे...

सोनिया गांधी से ED की पूछताछ खत्म, तीन दिन में लगभग 11 घंटे चला सवाल-जवाब

27-Jul-2022 02:58 PM

DESK : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में तीसरे दिन की पूछताछ खत्म हो गई है. ED ने आज करीब तीन घंटे तक उनसे पूछताछ की. सोनिया गांधी को कोई नया सामान नहीं जारी किया गया है. अधिकारीयों ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ऑडियो-वीडियो माध्यम सेपूछताछ की. 


बता दें कि इससे पहले 21 जुलाई को सोनिया गांधी से करीब दो घंटे पूछताछ की गई थी. इसके बाद ED ने 26 जुलाई को कांग्रेस अध्यक्ष से करीब 6 घंटे पूछताछ की थी. इस दौरान सोनिया गांधी से कई सवाल जवाब किए गए थे. हालांकि, उन्होंने ईडी को बताया था कि यंग इंडियन, एजेएल और नेशनल हेराल्ड से जुड़े सभी लेनदेन मोतीलाल वोरा देखते थे.


इस मामले में पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी पूछताछ की थी. उनसे पांच दिनों तक 50 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गयी. ईडी ने धन शोधन निरोधक कानून के आपराधिक प्रावधानों के तहत पिछले साल एक नया मामला दर्ज किया था, जिसके बाद गांधी परिवार से पूछताछ शुरू की गई.