ब्रेकिंग न्यूज़

निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन?

Home / news / सोनिया और लालू के बीच हुई बात, अब क्या करेंगे बिहार के कांग्रेसी

सोनिया और लालू के बीच हुई बात, अब क्या करेंगे बिहार के कांग्रेसी

27-Oct-2021 12:25 PM

PATNA : बिहार विधानसभा उपचुनाव के बीच से एक तरफ जहां यह माना जा रहा था कि महागठबंधन टूट गया है. आरजेडी और कांग्रेस की राहें जुदा हो गई हैं. वहीं दूसरी तरफ एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और सोनिया गांधी के बीच फोन पर बातचीत हुई है. आज चुनाव प्रचार के लिए पटना से रवाना होते वक्त खुद लालू यादव ने इसकी जानकारी दी है.


राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा है कि सोनिया गांधी से उनकी फोन पर बातचीत हुई है. सोनिया गांधी ने बिहार में उपचुनाव और हमारे उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की है. इतना ही नहीं लालू यादव ने यह भी कहा कि सोनिया गांधी से हुई बातचीत में सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाने को लेकर चर्चा हुई है.


आरजेडी सुप्रीमो ने कहा है कि विपक्षी एकजुटता को लेकर हमने सोनिया गांधी को मीटिंग बुलाने की सलाह दी है. लालू यादव ने कहा कि सोनिया गांधी ने फोन पर उनका हालचाल भी लिया है. 


आपको बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव करीब 6 साल बाद बिहार में जनता के बीच नजर आएंगे. बिहार की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए आज राजद सुप्रीमो लालू यादव प्रचार करने वाले हैं.


लालू आज मुंगेर के तारापुर और दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में चुनावी सभा है. सुबह 11:40 बजे मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के ईदगाह मैदान में आम सभा होगी. वहीं, दोपहर 1.50 बजे कुशेश्वर स्थान विधानसभा सीट के लिए दरभंगा के झाझरा हाई स्कूल के मैदान में सभा होगी. आपको बता दें कि लालू 3 साल से बिहार नहीं लौटे थे और उन्हें जनता के बीच प्रचार किए हुए 6 साल से ज्यादा समय हो गया है.