बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
06-Feb-2020 06:14 PM
By Pranay Raj
NALANDA : नालंदा में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति ने पत्नी को सोने की चेन और बाइक नहीं मिलने पर जिंदा जला दिया। वहीं पुलिस इसे पति-पत्नी के विवाद में आत्महत्या का मामला बता रही है।
सरमेरा थाना क्षेत्र से ये मामला सामने आया है। जहां जहांगीरपुर गांव में दहेज लोभी पति ने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी की आग लगा कर हत्या कर दी। मृतका प्रियंका के पिता नरेश चौधरी ने बताया पिछले साल 16 दिंसबर को बड़े लाजों-अरमान के साथ बेटी की शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद से ही मेरा दामाद चंदू चौधरी दहेज में सोने की चेन और बाइक मांग रहा था। ससुरालवालों की मांग को घरवाले पूरा नहीं कर सके। उन्होनें बताया कि पड़ोसियों से मिली सूचना पर वे लोग आनन-फानन में प्रियंका के ससुराल पहुंचे और दामाद चंदू चौधरी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गयी है और पूरे मामले को संदेहास्पद बताया है। डीएसपी इमरान परवेज ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद में महिला मे आग लगा कर खुदकुशी कर ली है। हालांकि उन्होनें कहा कि महिला के मायके वालों ने दहेज हत्या की आशंका जाहिर करते हुए आवेदन दिया है। उन्होनें कहां जांच के बाद ये स्पष्ट हो सकेगा।