ब्रेकिंग न्यूज़

INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Patna Traffic: पटना में 15 फरवरी को बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, बेली रोड व इन इलाकों में होगा ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले पढ़ लें... ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल

सोनार संघ ने किया जीवन कुमार का अभिनंदन: नवनिर्वाचित MLC ने कहा-जंगलराज से शिक्षक से लेकर कारोबारी त्रस्त

सोनार संघ ने किया जीवन कुमार का अभिनंदन: नवनिर्वाचित MLC ने कहा-जंगलराज से शिक्षक से लेकर कारोबारी त्रस्त

15-Apr-2023 09:31 PM

By First Bihar

PATNA:  बिहार सोनार वैश्य संघ ने आज गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित एमएलसी जीवन का कुमार का अभिनंदन समारोह आयोजित किया। इस मौके पर बोलते हुए विधान पार्षद जीवन कुमार ने कहा कि बिहार में जंगलराज लौट आया है। सरकार ने शिक्षकों से लेकर कारोबारियों तक का जीना मुहाल कर दिया है. ऐसी सरकार को उखाड़ फेंके बगैर किसी का भला नहीं होगा।


अपने अभिनंदन समारोह में बोलते हुए जीवन कुमार ने कहा कि गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षकों ने स्वर्णकार समाज के बेटे को अपना प्रतिनिधि चुना है. उनका प्रतिनिधि उनके हर सुख दुख में साझीदार रहेगा. जीवन कुमार ने कहा कि वे अपने शिक्षक मतदाताओं के साथ साथ आभूषण कारोबारियों की समस्या को भी सदन में उठायेंगे और सरकार को बाध्य कर देंगे कि वह समस्याओं को दूर करे।


जीवन कुमार ने कहा कि बिहार सरकार ने नयी शिक्षक नियमावली लाकर लाखों शिक्षकों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है. ये बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ भी फरेब है. जिन लोगों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा पास कर ली है, उन्हें फिर से परीक्षा देने को क्यों कहा जा रहा है. उन्होंने बीपीएससी के जरिये शिक्षकों की बहाली का विरोध करते हुए कहा कि सरकार को इसे तुरंत वापस लेना चाहिये. जब तक सभी टीईटी, एसटीईटी और सीटेट पास अभ्यर्थियों को नौकरी नहीं मिल जाती तब तक नयी नीति लाना बेमानी है. जीवन कुमार ने कहा कि बिहार के तमाम नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देना होगा. सरकार की धोखेबाजी का जमकर विरोध किया जायेगा. 


MLC जीवन कुमार ने कहा कि न सिर्फ शिक्षक बल्कि बिहार के कारोबारी भी मौजूदा सरकार से त्राहिमाम कर रहे हैं. राज्य के हर जिले में आभूषण कारोबारियों को निशाना बनाया जा रहा है. उनकी दुकान और घर को लूटा जा रहा है. उन पर गोलियां बरसायी जा रही है. स्वर्णकार समाज पर हो रहे आपराधिक हमले के खिलाफ वे सदन में मजबूती से आवाज उठाएंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी को छोड़ बाकी सारे दलों ने स्वर्णकार समाज की उपेक्षा की है. 


अभिनंदन समारोह में बिहार सोनार संघ ने नवनिर्वाचित एमएलसी जीवन कुमार को अंग वस्त्र, चादर, माला और गदा देकर सम्मानित किया. अभिनंदन समारोह के  मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सोनार समाज के प्रतिनिधियों पर लगातार हमले बढ़ रहे हैं और सरकार की ओर से पर्याप्त सुरक्षा नहीं दिया जा रहा है. 


उनका समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि वे सोनार समाज की समस्या को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा ने जीवन कुमार जैसे जौहरी को पहचानकर सदन तक पहुंचाया है. जीवन कुमार ने गया के हर बूथ पर लीड देकर भाजपा का नाम रौशन किया है. 


कार्यक्रम में मौजूद पटना की महापौर सीता साहू ने कहा कि जीवन कुमार एक संघर्षशील व्यक्ति है और उन्होंने वैश्य समाज का मस्तक उंचा किया है. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बिहार सोनार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सोनार ने कहा कि भाजपा ने जीवन कुमार को मौका दिया तो उन्होंने सदन में पुहंचकर बता दिया है कि सोनार समाज में जीतने की क्षमता है. अगर भाजपा मौका दे तो संघ हर जिले से जीवन कुमार की तरह हर जिले से एक एमएलए बनाकर भेजेंगे. उन्होंने सरकार से मांग की सोनार समाज को BC 2 वर्ग में शामिल किया जाय और सरकार इस समाज को सुरक्षा के लिए शस्त्र का लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर दे.