घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
09-May-2022 03:15 PM
DESK: शादियों के सीजन में बॉलीवुड से एक और खबर सामने आई है. कुछ दिनों पहले ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे थे. अब गॉर्जियस डीवा सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने इसकी जानकारी अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दी है। तस्वीरों में आप सोनाक्षी की उंगलियों में अंगूठी देख सकते है। सोशल मीडिया पर यह फोटोजसामने आने के बाद माना जा रहा है कि सोनाक्षी ने सगाई कर ली है। सोनाक्षी का अचानक सगाई करना उनके फैन्स के लिए काफी हैरान करने वाला था हालांकि उनके फैन्स यह खबर सुन कर फूले नहीं समा रहे हैं.
सोनाक्षी सिन्हा ने किससे सगाई की है यह खबर अभी तक उन्होंने अपने फैन्स के सामने खुलासा नही किया है. जिसे लेकर अभी भी उनके फैन्स उस खुशनसीब इंसान की तस्वीरें देखना चाहते हैं. फिलहाल सोनाक्षी ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा - मेरे लिए बड़ा दिन...मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक है जो सच हो रहा है...मैं इसे आपके साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकती हूं. मुझे विश्वास नही हो रहा कि ये इतना आसान था.
तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा एक शख्स का हांथ पकड़े हंसती हुई नजर आ रही हैं. सोनाक्षी सिन्हा ने जैसे ही यह फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया वैसे ही उनके फैन्स के द्वारा उन्हें बधाईयां दी जाने लगी. आपको बता दे कि सोनाक्षी सिन्हा शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं,जो अपने समय में काफी नामी कलाकारों में से एक थे. वही पिछले कुछ समय से यह भी खबर सामने आ रही थी कि सोनाक्षी सिन्हा काफी लम्बे समय से जहीर इकबाल के साथ रिलेशनशिप में थीं. हालांकि इस खबर पर उनके द्वारा हामी नहीं भरी गयी थी. बता दें कि सोनाक्षी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शरूआत फिल्म दबंग में सलमान खान के साथ की थी. अब आगे यह देखने वाली बात होगी कि सोनाक्षी अपने फैन्स को कब अपने होने वाले मंगेतर से रूबरू करवाती हैं.

