ब्रेकिंग न्यूज़

पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए

सबसे बड़े सोना लूटकांड में शामिल हनी राज हत्याकांड का मुख्य आरोपी जयपुर से अरेस्ट, बिहार STF की टीम ने दबोचा

22-Sep-2023 04:08 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR: देश के सबसे बड़े सोना लूटकांड में शामिल हनी राज की बीते 10 सितंबर को वैशाली में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हाजीपुर में मुथूट फाइनेंस कंपनी से 55 KG सोना लूट में हनी राज आरोपी था। बिहार STF और DIO की टीम ने गुरुवार को हनी राज के हत्या में शामिल दो बदमाशों को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है हालांकि गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।


दरअसल, 23 सितंबर 2019 को बदमाशों ने हाजीपुर में दिन-दहाड़े हथियार के बल पर मुथूट फाइनेंस से करीब 55 किलो 777 ग्राम सोना और 50 हजार रुपए कैश लूटकर फरार हो गए थे। यह घटना देश में चर्चा का विषय बना रहा। इस मामले में कई आरोपी जेल में हैं तो कई बेल पर बाहर हैं। सोना लूटकांड में शामिल हनी राज की बीते 10 सितंबर को बदमाशों ने वैशाली के आरएन कॉलेज के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी।


हनी राज की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों अशोक कुमार, इंद्रजीत कुमार और विजय कुमार को दो देसी पिस्टल और 240 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर को जेल भेज दिया था और फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस तलाश कर रही थी। इसी बीच पटना एसटीएफ को खबर मिली की हनी राज हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी चंचल कुमार साह अपने सहयोगी रुदल राय के साथ जयपुर में छुपा हुआ है। 


सूचना के आधार पर पटना से एसटीएफ और डीआईओ की टीम जयपुर पहुंची और छापेमारी कर हनी राज हत्याकांड के मुख्य आरोपी चंचल कुमार साह को उसके सहयोगी रुदल राय के साथ धर दबोचा। शनिवार को दोनों अपराधियों को एसटीएफ साथ लेकर वैशाली पहुंचेगी। एसटीएफ टीम ने जयपुर से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर बिहार के लिए निकल गई है। फिलहाल वैशाली पुलिस उसके हाजीपुर पहुंचने का इंतजार कर रही है।