ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / सोना कारोबारी से 20 लाख के गहने की लूट, अपराधियों ने हथियार भिड़ाकर...

सोना कारोबारी से 20 लाख के गहने की लूट, अपराधियों ने हथियार भिड़ाकर की लूटपाट

04-Apr-2021 02:46 PM

BANKA : बिहार के बांका जिले में हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने सोना कारोबारी से 20 लाख के गहने लूट लिए. घटना बांका बाजार के शिवाजी चौक के पास की बताई जा रही है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. 


बताया जा रहा है कि सोना कारोबारी जनार्दन पोद्दार अपनी दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे. अपने साथ एक झोला में करीब 20 लाख के गहने लेकर वह घर जा ही रहे थे तभी पहले से घात लगाये अपराधियों ने हथियार भिड़ाकर उनका झोला छीन लिया और उन्हें धक्का देकर मौके से फरार हो गए. 


पीड़ित कारोबारी ने जब मामले की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस तुरंत एक्शन में आकर छानबीन में जुट गई है. वहीं सरेआम लूटपाट की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.