ब्रेकिंग न्यूज़

मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका

Home / news / सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती थी पत्नी, रील्स बनाने से मना किया...

सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती थी पत्नी, रील्स बनाने से मना किया तो बेटी के साथ हो गयी फरार, अब दोनों की तलाश में दर-दर भटक रहा पति

25-May-2024 09:26 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: जमुई में पत्नी को रील्स बनाने और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने से मना करना एक पति को भारी पड़ गया। दरअसल पत्नी सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती थी। रील्स बनाकर सोशल मीडिया के हरेक प्लेटफार्म पर डाला करती थी। जो पति को अच्छा नहीं लगता था। वह अक्सर इसे लेकर पत्नी को समझाता रहता था लेकिन पत्नी के कान में जू तक नहीं रेंगता था। वह एक कान से सुनती और दूसरे कान से निकाल देती थी। पत्नी को सोशल मीडिया पर ऑनलाइन देख पति ने फिर समझाया कि ऐसा मत करो।


 ये अच्छी बात नहीं है जब देखता हूं तब तुम हमेशा सोशल मीडिया पर लगी रहती हो। पति की बात पत्नी को नागवार गुजरा। पति से नाराज होकर वह बेटी को लेकर ससुराल छोड़कर फरार हो गयी। बताया जाता है कि पति ने जब रील्स बनाने से मना किया तो वो मंदिर जाने के बहाने बेटी को लेकर घर से भाग निकली जो अभी तक लौट कर नहीं आई है। मामला जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र इलाके का है। जिसके बाद पति अपनी पत्नी और बच्ची की खोजबीन के लिए दर-दर भटकता रहा लेकिन दोनों का कोई अता पता नहीं चल सका। पति ने गरही थाने में इसे लेकर आवेदन दिया है और पत्नी-बच्ची की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। 


मिली जानकारी के अनुसार 27 साल के जीतेंद्र ने 2017 में 25 वर्षीया मुस्लिम लड़की तमन्ना प्रवीण के साथ लव मैरिज की थी। सात साल पहले दोनों ने मंदिर में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद तमन्ना प्रवीण सीमा देवी बनकर अपने ससुराल गरही थाना क्षेत्र के मैनिजोर इलाके में रह रही थी। जितेंद्र पिछले एक साल से बंगलुरु में रोजगार करने चला गया था। सीमा घर में अकेली होने के कारण वह इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर  एक्टिव रहने लगी। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पति को अच्छा नहीं लगता था। वह उसे बार-बार मना भी करता था जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। 


एक दिन विवाद इतना बढ़ गया की सीमा घर से अपनी पांच साल की बेटी के साथ मंदिर में पूजा करने के बहाने घर से निकल गई और अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। मोबाइल स्विच ऑफ होने से पति जीतेंद्र परेशान होकर बेंगलुरु से काम छोड़कर घर वापस लौट आया और अपनी पत्नी और बच्चे की तलाश में जुट गया। लेकिन अभी तक पत्नी और बेटी का पता नहीं चल सका है। जीतेंद्र का कहना है कि जमुई में पढ़ने के दौरान शहर की तमन्ना परवीन जो की कोचिंग पढ़ने आती थी उससे मुलाकात हुई थी, बाद में वे दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे फिर 2017 में उसने तमन्ना परवीन से  प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह सीमा देवी बन गई और मेरे गांव के घर पर ही रह रही थी। 

news imagenews image

news image


news image