BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
28-May-2024 10:36 PM
By First Bihar
CHAPRA: लोकसभा चुनाव के दौरान हिंसा मामले में सारण पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सारण पुलिस की स्पेशल टीम ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान देने वाले शख्स संतोष रेनू यादव को गिरफ्तार किया है। सारण के एसपी डॉ. कुमार आशीष ने इस बात की पुष्टि की है। किसी जाति विशेष को लेकर संतोष रेनू ने सोशल मीडिया पर बयान दिया था। बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी के खिलाफ भी सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी किया था।
बता दें कि लोकसभा के पांचवे चरण का मतदान 20 मई को हुआ था। मतदान के अगले दिन 21 मई को नगर थाना क्षेत्र के भिखारी चौक बड़ा तेलपा में आरजेडी के 3 समर्थकों को गोली मार दी गयी थी। इस घटना में एक आरजेडी समर्थक चंदन राय की मौत हो गयी थी जबकि दो अन्य घायलों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। इस मामले में 7 एफआईआर दर्ज किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कुछ दिन के लिए जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी थी।
पुलिस की स्पेशल टीम लगातार सोशल मीडिया पर नजर रखी हुई थी। तभी संतोष रेनू यादव के भड़काऊ बयान पर पुलिस की नजर गयी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज किया गया है। सारण के एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि संतोष रेनु सोशल मीडिया पर लगातार जाति विशेष पर भड़काऊ बयान दे रहा था। उनके इस बयान से माहौल खराब हो सकता है। जिसे देखते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।