अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
16-Dec-2024 01:19 PM
By First Bihar
KAIMUR: बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद धड़ल्ले से शराब की तस्करी हो रही है। शराब के धंधेबाज इन दिनों तस्करी के अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। कभी एम्बुलेंस में शराब ला रहे हैं तो कभी वाहनों में तहखाना बना रहे हैं। इस बार धंधेबाजों ने नए साल में बड़ी खेप खपाने के लिए दिल्ली से शराब मंगवाया। इसे संतरा में छुपाकर बिहार लाया जा रहा था।
लेकिन बिहार में प्रवेश करते ही कैमूर जिले में उत्पाद विभाग ने ट्रक को दबोच लिया। उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 50 लाख रुपये का अवैध शराब जब्त किया। वही ट्रक के ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया। ट्रक का ड्राइवर राजस्थान का रहने वाला है। संतरा के पैकेट में छिपाकर शराब की बड़ी खेप दिल्ली से बिहार लाई जा रही थी।
यह शराब नववर्ष के जश्न में र खपाने की योजना थी। शराब को नारंगी के पैकेट के भीतर छुपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक को जब्त कर लिया। गिरफ्तार ट्रक चालक से पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
उत्पाद अधीक्षक कैमूर संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शराब से लदा एक ट्रक कैमूर आ रहा है। इस सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया। ट्रक चालक के पास शराब से संबंधित कोई कागजात नहीं थे और गाड़ी में डिजिटल लॉक भी नहीं था, जो बिहार से बाहर शराब ले जाने वाले वाहनों में लगा होता है। यह कार्रवाई कैमूर में अवैध शराब के कारोबार पर एक बड़ा प्रहार है। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके।