ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / news / बिहार के DIG की पत्नी ने कर दिया ऐलान, अब हर हाल में...

बिहार के DIG की पत्नी ने कर दिया ऐलान, अब हर हाल में जमुई से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

02-Jul-2023 08:19 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: बिहार के चंपारण रेंज के डीआईजी जयंतकांत की पत्नी स्मृति पासवान ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। नूतन पासवान की बेटी स्मृति पासवान जमुई लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा जतायी है। कहा है कि जमुई से उनका पुराना रिश्ता है। वो यहां की बेटी है। रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बात कही। 


स्मृति पासवान ने कहा की जमुई में महिला उत्पीडन, दहेज प्रथा के साथ समाज में होने वाली कुरीतियों से लड़ने के लिए वो महिलाओं को मजबूत बना रही है। साथ ही समाज के लोगों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का भी काम कर रही है। उन्होंने बताया कि जमुई जिले के प्रबुद्ध जनों ने इच्छा जताई है कि आप चुनाव मैदान में आए और चुनाव लड़े। हम लोग आपके साथ हैं। 


स्मृति पासवान ने कहा कि किस दल से चुनाव लड़ेंगे यह नहीं पता है लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे। स्मृति पासवान ने कहा कि आज मैं जमुई दो मकसद से आई हूं। पहला ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में चेस कंपटीशन का ऑर्गेनाइजेशन करना था दूसरा यह कि मैं जमुई हमेशा आती रहती हूं यहां की बेटी हूं। जमुई आगे कैसे बढ़े इसके लिए लगी रहती हूं। जमुई मेरी कर्म भूमि है। 2017 से जमुई से जुड़ी हूं। मेरी पहचान जमुई है। मैं जमुई में पहले से सेवा कर रही हूं और आगे भी करूंगी।


स्मति पासवान ने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। कहा है कि समाज के लोगों के लिए चुनाव लड़ूंगी। इसके लिए अभी किसी दल के संपर्क में नहीं हूं। मेरे परिवार में बीजेपी-जेडीयू के अलावा सभी पार्टी के सदस्य मौजूद हैं। इसलिए आने वाले समय में पार्टी चयन करने में कठिनाइयां नहीं होगी।