ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / news / smriti mandhana: Ind-w vs Wi-w में स्मृति मंधाना 10वां शतक लगाने से चुकीं,...

smriti mandhana: Ind-w vs Wi-w में स्मृति मंधाना 10वां शतक लगाने से चुकीं, फिर भी बना डाला यह बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

22-Dec-2024 05:45 PM

By First Bihar

indw vs wi-w: भारतीय महिला क्रिकेट टीम(india women's national cricket team) की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना (smriti mandhana) वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच(indw vs wi-w) में एक बार फिर से चमकीं। वडोदरा में खेले जा रहे इस मैच में उन्होंने 102 गेंदों में 91 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 13 चौके लगाए। हालांकि, वे शतक से महज 9 रन दूर रह गईं। भले ही वह इस मुकाबले में शतक नहीं बना सकीं लेकिन एक वर्ल्ड रिकॉर्ड(big world record) अपने नाम कर लिया है।


दरअसल, मैच की शुरुआत में स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल ने भारतीय टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी हुई। प्रतीका ने 69 गेंदों में 40 रन बनाए। इसके बाद स्मृति और हरलीन देयोल ने भी मिलकर 50 रनों की साझेदारी की। 


दुर्भाग्य से, स्मृति मंधाना 91 के निजी स्कोर पर जैदा जेम्स की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गईं हालांकि, उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड जरूर बना दिया है। मंधाना महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। साल 2024 में उन्होंने कुल 593 रन बनाए हैं।


मंधाना का पिछले कुछ समय से फॉर्म काफी अच्छा रहा है और उन्होंने पिछले 10 वनडे मैचों में 60 की औसत से 599 रन बनाए हैं। भारतीय महिला टीम ने इस साल वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 और वनडे दोनों ही सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने टी20 सीरीज़ 2-1 से और वनडे सीरीज़ में 4-1 की बड़ी बढ़त बना रखी है।


दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

भारत: स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, साइमा ठाकोर, तितास साधु, प्रिया मिश्रा, रेणुका ठाकुर सिंह

वेस्टइंडीज: हेले मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), डींड्रा डॉटिन, राशदा विलियम्स, ज़ैदा जेम्स, शबिका गजनबी, आलिया एलेने, शमिलिया कॉनेल, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक