ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति

स्मैक की लत ने बेटे को बना डाला हत्यारा, पैसा नहीं देने पर कर दी पिता की हत्या

स्मैक की लत ने बेटे को बना डाला हत्यारा, पैसा नहीं देने पर कर दी पिता की हत्या

13-Sep-2021 01:50 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पूर्णिया में एक कलयुगी बेटे की करतूत सामने आई है। स्मैक पीने के लिए जब पिता ने पैसे नहीं दिए तब बेटे ने वह कदम उठाया जिसे सुनकर इलाके के लोग भी सकते में हैं। इस कलयुगी बेटे ने पीट-पीटकर अपने पिता की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की।


नशे की लत किसी को इस कदर अपने गिरफ्त में ले लेगा किसी ने ऐसा सोचा नहीं था लेकिन जब पूर्णिया में कलयुगी बेटे की करतूत सामने आई तो लोग सोचने पर मजबुर हो गये। दरअसल यह पूरा मामला पूर्णिया के टीओपी थाना क्षेत्र के शिवधाम की है। जहां स्मैक पीने के लिए एक युवक हमेशा अपने मां-बाप से पैसे मांगा करता था।


ऐसा नहीं है कि वे अपने बेटे को नशे से दूर रहने की बात नहीं कहते होंगे। युवक इस कदर से स्मैक के नशे में पड़ गया कि उसने अपने मां-बाप के बातों को भी अनसुना कर दिया। स्मैक के सामने उसे कुछ भी नहीं दिखाई देता था। उसे लोग भी स्मैकियर कहने लगे थे। क्यों की वह दिन रात स्मैक की नशे में चुर रहता था। 


एक दिन जब उसने अपने पिता से स्मैक पीने के लिए पैसे मांगे तो पिता ने अपनी मजबुरी बताई और कहा कि उसके पास उसे देने को पैसे नहीं है। इतना सुनते ही गुस्साएं बेटे ने आव ना देखा ताव पिता की पिटाई करने लगा। उसने इस कदर अपने पिता की पिटाई कर दी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।


घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। वही घटनास्थल से आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान मंझली चौक स्थित शिवधाम निवासी सच्चिदानंद पंडित बताया जाता हैं। 


घटना के संबंध में मृतक के बड़े पुत्र रंजीत पंडित ने बताया कि पिता सच्चिदानंद पंडित घर की छत पर ही सब्जी का उत्पादन करते थे। छोटे भाई संजीत पंडित कोई काम नहीं करता था। कुछ लड़कों के साथ मिलकर वह स्मैक, गांजा और भांग का नशा करता था।स्मैक के नशे में धुत होकर वह लगातार अपने पिता से जमीन बंटवारे का मांग करता था।


 पिता से बार-बार पैसा लेकर स्मैक पीता रहता था। रविवार की दोपहर 3 बजे स्मैक पीने के लिए उसने फिर पैसे की मांग की थी। जब स्मैक पीने के लिए पैसे नहीं मिले तो संजीत पंडित ने पिता की पीट- पीटकर हत्या कर दी। 


रंजीत ने बताया कि मां का दिमाग सही नहीं है। मां भी छोटे बेटे की बात पर रहती थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे संजीत पंडित को गिरफ्तार कर लिया है वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की है।