ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

स्मेक की खेप के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग बच्चा भी शामिल, बंगाल से स्मेक लेकर पूर्णिया पहुंचे थे सभी

22-Oct-2023 06:05 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पूर्णिया की मुफ्फसिल थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जो बंगाल के मालदा से स्मेक की खेप लेकर पूर्णिया लौट रहे थे। गिरफ्तार तीनों तस्करों में एक नाबालिग बच्चा भी शामिल है। 


किसी को उन पर शक ना हो इसलिए गिरफ्तार तस्करों ने बच्चे के पास ही स्मेक रखा था। सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि सभी तस्कर मालदा कालिया चक के रहने वाला है। जो मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक लाइन बस्ती के पास सावन दास नामक युवक को स्मेक की डिलीवरी देने वाला था। 


वहीं उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल से स्मेक का खेप कटिहार होते हुए पूर्णिया के मुफ्फसिल थाना होकर मरंगा थाना क्षेत्र में डिलीवरी देने वाला है। जिसके बाद सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में पंकज कुमार, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ब्रजेश कुमार, एसआई रमेश पासवान, भोला सिंह के साथ एक टीम बनाई गई जिसके बाद स्मेक तस्करों को गिरफ्तार किया गया। 


वहीं पुलिस ने जब सावन दास के घर दबिश दी तो वह पहले ही फरार हो चुका था। बताया जाता है कि शंकर चौक ठाकुरबाड़ी के समीप रहने वाला सावन दास पूर्व में कई कांड का वांछित अभियुक्त रहा है। शराब और स्मेक बेचने के बर्चस्व की लड़ाई में कई बार इन लोगों के बीच गोलीबारी की भी घटना हो चुकी है। गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।