ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा

SKMCH में नाबालिग से गैंगरेप, अस्पताल से उठाकर निर्माणाधीन भवन में ले जाकर 3 युवकों ने किया गंदा काम

30-Nov-2023 07:40 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल SKMCH में नाबालिग अटेंडेंट के साथ गैंगरेप किये जाने मामला सामने आया है। 16 वर्षीय बच्ची को अस्पताल से उठाकर निर्माणाधीन मकान में तीन युवक ले गये और बारी-बारी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन के होश उड़ गये। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जिससे पूछताछ की जा रही है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की रात मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भर्ती मरीज के अटेंडेंट 16 वर्षीया नाबालिग जो रामपुरहरि थाना इलाके की रहने वाली है उसे तीन युवकों ने जबरन अस्पताल से उठाया और निर्माणाधीन भवन में ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा। पीड़िता के परिजनों ने एक युवक का नाम पुलिस को बताया है। आरोपी उसी के गांव का रहने वाला है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया किशोरी अस्पताल में टहल रही थी। इसी दौरान तीन युवक पहुंचे और उसे उठाकर निर्माणाधीन भवन ले जाकर हत्या की धमकी देकर गैंगरेप किया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस तीनो आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


बताया यह भी जा रहा है कि पीड़िता एसकेएमसीएच में भर्ती परिजन से मिलने आई थी। जब लड़की परिसर में टहल रही थी तभी एक युवक आया और उसको जबरदस्ती बिल्डिंग के पीछे ले गये। जहां दो युवक पहले से मौजूद थे। अंधेरे का फायदा उठाकर नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता के परिजनों ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ एसकेएमसीएच ओपी में लिखित शिकायत दर्ज करायी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है उससे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है। कहा है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।