Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
29-Sep-2024 08:57 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक बड़ा हादसा हो गया। यहां श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) की कोविड आइसीयू में देर रात आग लग गई। आग लगने से आइसीयू में धुआं भर गया। इसके बाद मरीजों का दम घुटने से वहां अफरातफरी मच गई। भर्ती मरीजों को स्वजन ने किसी तरह बाहर निकाला। ऑक्सीजन हटाए जाने के कारण पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर के विश्वनाथ राय की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, एसकेएमसीएच की कोविड आइसीयू में शनिवार देर रात आग लग गई। आग लगने से आइसीयू में धुआं भर गया। मरीजों का दम घुटने से वहां अफरातफरी मच गई। भर्ती मरीजों को स्वजन ने किसी तरह बाहर निकाला। ऑक्सीजन हटाए जाने के कारण पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर के विश्वनाथ राय की मौत हो गई।
वहीं, एसकेएमसीएच की अधीक्षक डा. विभा कुमारी ने मरीज की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मरीज पहले से गंभीर थे। वहींं इसी वार्ड में भर्ती दोनों किडनी गंवाने वाली सुनीता की हालत भी बिगड़ गई है। यहां भर्ती 14 में 10 मरीज बुजुर्ग और गंभीर रूप से बीमार हैं। उनकी जान खतरे में रही। आइसीयू में भर्ती सीतामढ़ी के मोरसंड की कामिनी देवी के स्वजन विजय सिंह ने कहा कि आइसीयू में एक मरीज के भर्ती होने पर बेड पर वेंटिलेटर मशीन का स्विच लगाया जा रहा था। इस दौरान वहां चिंगारी निकली। देखते-देखते एक-एक कर वहां सभी बिजली के बोर्ड में आग लग गई। इस कारण आइसीयू पूरा धुएं से भर गया। इससे अफरातफरी मच गई। यहां भर्ती 14 मरीजों को उनके स्वजन जैसे-तैसे भागे।
जबकि, विश्वनाथ राय के बेटे अमित ने कहा कि दम फूलने की शिकायत पर पापा को चार दिन पहले भर्ती किए थे। आइसीयू में आग लगने पर सभी मरीज को स्वजन लेकर भागने लगे। वह भी पापा को निकालने गए तो नर्स ने रहने देने को कहा। मगर, धुआं फैलने से आक्सीजन हटाकर उन्हें निकाले। बाद में सब आग बुझाने में लग गए। पापा को आक्सीजन नहीं लगने से उनकी मौत हो गई।
इधर, इस मामले में प्रबंधक सचिन कुमार व राजीव कुमार ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लग गई थी जिस पर काबू पा लिया गया। अब स्थिति सामान्य है। इस बीच घटना की सूचना मिलने पर अधीक्षक डा कुमारी विभा भी पहुंची। वह मरीज का हालचाल ली। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य है। वैसे इस संबंध में प्रबंधक से रिपोर्ट ली जाएगी।