ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन

Home / news / पाना चाहते हैं ग्लोइंग स्किन, इन 5 आदतों को कर लें अपनी रूटीन...

पाना चाहते हैं ग्लोइंग स्किन, इन 5 आदतों को कर लें अपनी रूटीन में शामिल

02-Jan-2021 04:57 PM

DESK : नया साल हमेशा से नयी उम्मीदें आपके सामने लेकर आते रहा है. हर साल की शुरुआत में सभी लोग कुछ प्रण लेते हैं, जिसे वो विगत साल में करेंगे. इस बार भी बहुत चीज़ों को लेकर लोगों ने प्रण लिया होगा. हालांकि लोग अपने द्वारा किये हुए वादों को साल के शुरूआती दिनों में ही याद रख पाते हैं. अगर हम महिलाओं की बात करे तो खुद के लिए किये गए वादें निभाना नामुमकिन सा लगता है. लेकिन महिलाओं को अपनी त्वचा को ग्लोइंग और खुद को सुन्दर दिखने के लिए खुद से ये 5 वादें कर लेने चाहिए. किसी भी महिला के लिए उसका सौंदर्य और आकर्षण हमेशा ही पहली पसंद रहता है. ऐसे में नए साल पर खुद से ग्लोइंग स्किन दिखाने का वादा किया जाए तो बात ही क्या है. 


5 वादों में शामिल हैं :-

1. क्लींजिंग 

2. स्क्रबिंग 

3. टोनर 

4. फेसपैक 

5. सनस्क्रीन

 

क्लींजिंग

मौसम चाहे सर्दियों का हो या गर्मियों का, चेहरे को साफ रखना बहुत जरूरी है. चेहरे को साफ रखने के लिए क्लीजिंग करें. क्लीजिंग के जरिए चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है. इसके साथ ही चेहरे से कील-मुहांसे, धूल, मिट्टी जैसे कण भी निकल जाते हैं.


स्क्रबिंग

चेहरा सिर्फ फेसवॉश और पानी से साफ नहीं होता है. त्वचा को साफ रखने के लिए स्क्रबिंग बहुत जरूरी है. स्क्रबिंग के जरिए त्वचा से डेड सेल्स बाहर निकल जाते हैं. इसलिए जरूरी है कि सप्ताह में एक बार स्क्रबिंग जरूर करना चाहिए.


टोनर

टोनर का इस्तेमाल ज्यादातर महिलाएं नहीं करती है. त्वचा पर टोनर का इस्तेमाल करना उतना ही जरूरी है, जितना फेसवॉश करना. टोनर त्वचा के पोर्स को टाइट करने का काम करता है. पोर्स को टाइट करने से बाहर की गंदगी चेहरे पर जमा नहीं होती है.


फेस पैक

सर्दियों के मौसम में त्वचा को मॉइश्चराइज करने के लिए फेसपैक की जरूरत होती है. जबकि गर्मी में त्वचा से डेड सेल्स हटाने के लिए फेस पैक का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए.


सनस्क्रीन

किसी भी मौसम में सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इसलिए जरूरी है कि हर मौसम में सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें. सनस्क्रीन लगाने में कोई भूल न हो इसलिए इसे अपने बैग में ही कैरी करें .