ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / सियासी घमासान के बीच शहाबुद्दीन की पत्नी और बेटे से मिले चिराग, मुलाकात...

सियासी घमासान के बीच शहाबुद्दीन की पत्नी और बेटे से मिले चिराग, मुलाकात के बाद कयासों का बाजार गर्म

03-Jul-2023 05:07 PM

By First Bihar

SIWAN: महाराष्ट्र में सियासी उलटफेर को लेकर बिहार में मचे घमासान के बीच लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सीवान के पूर्व सांसद दिवंदत मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब से मुलाकात की है। शहाबुद्दीन के परिवार से चिराग की मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर कयासों का बाजार गर्म हो गया है।


दरअसल, लोजपा (रामविलास) के जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चिराग पासवान सोमवार को सीवान पहुंचे थे, जहां उन्होंने पार्टी के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद वे पूर्व सांसद दिवंगत मो.शहाबुद्दीन के घर पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब और उनकी मां हिना शहाब भी मौजूद थीं। पूर्व सांसद अरुण कुमार भी चिराग के साथ पहुंचे थे। 


चिराग और ओसामा की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद बिहार की सियासत में कयासों का बाजार गर्म हो गया है। तस्वीरों में चिराग और ओसामा एक-दूसरे के बिल्कुल पास बैठे हैं वहीं पूर्व सांसद अरुण कुमार चिराग की ठीक बगल में बैठे हैं। तस्वीरों में शहाबुद्दी परिवार की काफी करीबी रहीं सीवान की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष लीलावती गिरी भी नजर आ रही हैं। अब एक बार फिर से यह कयास लगाया जाने लगे है कि आने वाले समय में हिना शहाब और ओसामा लोजपा (रामविलास) में शामिल हो सकते हैं। 


बता दें कि मोहम्मद शहाबुद्दीन के निधन के बाद से हिना शहाब लंबे अर्से से आरजेडी से नाराज चल रही हैं और फिलहाल दूरी बना रखी हैं। हिना शहाब के कभी ओवैसी की पार्टी AIMIM में तो कभी लोजपा रामविलास में जाने की चर्चा भी होती रही है। हिना शहाब को राज्यसभा नहीं भेजे जाने के बाद से शहाबुद्दीन के समर्थकों में लालू-तेजस्वी के खिलाफ गहरी नाराजगी है।