ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

Siwan News: सरकारी जमीन से कब्जा हटाने गई टीम पर हमला, 32 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, सभी आरोपी घर छोड़कर फरार

Siwan News: सरकारी जमीन से कब्जा हटाने गई टीम पर हमला, 32 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, सभी आरोपी घर छोड़कर फरार

07-Dec-2024 07:16 PM

By First Bihar

SIWAN: सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने वालों पर सीवान में कार्रवाई की गयी। अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। लेकिन जमीन पर कब्जा जमाए लोगों ने अंचलाधिकारी, अंचल कर्मी, पुलिसकर्मी और JCB के ड्राइवर पर लोगों ने पथराव कर दिया। इस मामले में 17 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कराया गया है। आरोपियों में महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं। 


राजस्व कर्मी ललन प्रभात के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मामला सीवान के मैरवा थाना इलाके के इमलौली गांव का है। केस दर्ज होने के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गये हैं। 


मैरवा थाने में केस दर्ज होने के बाद प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि सरकार जमीन पर से कब्जा हटाने गयी टीम पर उपद्रवियों ने हमला ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। घटना के बाद से सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गये हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


बता दें कि इमलौली गांव में सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा जमा लिया था। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम गई हुई थी तभी कुछ उपद्रवियों ने हंगामा शुरू कर दिया। गाली गलौज करते हुए पुलिस कर्मियों पर पथराव कर दिया। जेसीबी चालक दीपक यादव पर भी हमला किया जिससे उनका सिर फट गया। वही ईंट और पत्थर फेंके जाने से 2 महिला पुलिस कर्मी समेत अंचल कर्मी घायल हो गये।


 इस घटना के बाद राजस्व कर्मी ने कुल 32 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें 17 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है। नामजद आरोपियों में सकरी देवी, कोशिली देवी, सिंधु देवी, शिल्पी कुमारी, रविन्द्र यादव, रामायण चौधरी, घूरा चौधरी, नंदजी यादव, जोखू यादव, व्यास यादव, अवधेश यादव, उगिया देवी, रमावती देवी और 4 अन्य लोग शामिल है।