Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए
15-Dec-2024 10:37 AM
By First Bihar
SIWAN : बिहार के सिवान से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां दो लोगों की पीट-पीट कर बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना जिले के सराय थाना क्षेत्र के मखदूम सराय लहेरा टोली का बताया जा रहा है। जहां दो युवकों की लाठी डंडे से पीट पीट कर बेरहमी से हत्या शनिवार की रात में कर दी गई।
मृतकों की पहचान मोहम्मद सैयद अली पिता क्लामुदीन ग्राम बेला छपरा थाना बेला जिला मुजफ्फरपुर और फकीर पिता निजामुद्दीन, मोहल्ला पुरानी किला पोखरा थाना सराय जिला सिवान के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना स्थल को संरक्षित कर FSL टीम को सूचित किया गया है।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक मखदुम सराय के एक घर में घुसे थे। यहीं पर कुछ लोगों ने दोनों को पीट-पीट कर मार डाला है। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो एसडीपीओ अजय कुमार, नगर इंस्पेक्टर राजू कुमार व सराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पहुंचे और घटना की छानबीन की है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। जिस मकान की पहली मंजिल के एक कमरे से दोनों का शव बरामद किया गया है उसके मकान मालिक से भी पुलिस ने पूछताछ की है। इसके बाद कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।