ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज

Home / news / बिहार में होली के पहले फिर से जहरीली शराब कांड! सिवान और बेतिया...

बिहार में होली के पहले फिर से जहरीली शराब कांड! सिवान और बेतिया में 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

09-Mar-2022 11:41 AM

PATNA : बिहार में होली के पहले एक बार फिर से जहरीली शराब कांड हुआ है. सिवान और बेतिया से जो ताजा जानकारी आ रही है, उसके मुताबिक शराब पीने की वजह से संदिग्ध परिस्थितियों में कुल 5 लोगों की मौत हो गई है. सिवान जिले में तीन लोगों की मौत हुई है. जबकि बेतिया में भी दो लोगों की मौत की खबर है. हालांकि सिवान में परिजनों ने दो मृतकों का अंतिम संस्कार भी आनन-फानन में कर दिया है.


बता दें कि सिवान में संदेहास्पद स्थिति में तीन लोगों की मौत हुई है. इन तीन लोगों की मौत के बाद से गांव में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है सामूहिक मौत की वजह जहरीली शराब का सेवन है, ऐसी आशंका जताई जा रही है. दूसरी तरफ तरफ से अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं की गई है. यह सिवान जिले के घटना दरौंदा प्रखंड के ढेबर गांव की हैं. जानकरी के अनुसार एक ही गांव के तीन लोगों की मौत संदेहास्पद स्थिति में हुई है. इस घटना के बाद गांव के एक खेत से देशी शराब की एक थैली भी मिली है. बताया जा रहा है कि शराब पीने की वजह से ही तीनों की तबियत बिगड़ी और इलाज के दौरान उनकी मौत भी हो गई. 


इस घटना के बाद दो मृतकों के परिजनों ने आनन-फानन में  शव का दाह संस्कार कर दिया. जानकरी के अनुसार जिनकी मौत हुई है उनमें स्व राम प्रसन्न मांझी का पुत्र अवध किशोर मांझी, लाल मोहम्मद मियां का पुत्र नूर मियां और लालधर मांझी का पुत्र कमलेश मांझी शामिल है. दो की मौत गांव में ही हो गई वहीं दूसरी तरफ आवक की मौत इलाज के दौरान हो गई. 


वहीं दूसरी तरफ बेतिया से खबर आ रही है जहां भी दो लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है. घटना बेतिया अनुमंडल के नौतन थाना क्षेत्र के नौतन खाप टोला की है. बताया जा रहा है की दोनो की मौत शराब पीने से हुई है. लेकिन प्रशासन के तरफ से इसकी पुष्टि नही की जा रही है. ग्रामीण भी कुछ बोलने इनकार कर रहे है.