Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
22-Feb-2024 07:36 AM
By First Bihar
SIWAN : बिहार के नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा का आज तीसरा दिन है। तेजस्वी सीवान में जनसभा को संबोधित करेंगे, फिर यात्रा छपरा की ओर रवाना होगी। यात्रा के दूसरे दिन तेजस्वी यादव गोपालगंज में जनसभा को संबोधित करने के बाद सीवान पहुंचे। बुधवार शाम 7.30 बजे तेजस्वी का उनका कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। गुरुवार सुबह 10 बजे तेजस्वी यादव सीवान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
दरअसल, तेजस्वी यादव जनविश्वास यात्रा पर हैं और अपनी यात्रा की शुरुआत में वो नीतीश कुमार के प्रति खासे नरम नजर आये थे। लेकिन, जैसे- जैसे तेजस्वी की यह सभा आगे बढ़ती गई उन्होंने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोल रहे हैं। यही वजह है कि अब तेजस्वी यादव बिहार में एक बड़े नेता के तौर पर उभर कर आ रहे हैं।
वहीं, तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के बहाने भाजपा पर हमला कर रहें है और नाम सिर्फ नीतीश कुमार का लेते हैं। तेजस्वी यादव यह कह रहे है कि क्या नरेंद्र मोदी की गारंटी होगी कि नीतीश कुमार फिर नहीं पलटेंगे। नीतीश कुमार बनाम तेजस्वी यादव में सिर्फ इतना मामला है कि वह 17 साल बनाम 17 महीने की बात कर रहे हैं और रोजगार वाली बात, कि हमने कहा था कि 10 लाख रोजगार देंगे तो नीतीश कुमार ने कहा था कि कहां से दोगे। बाद में जब वह सत्ता में साथ आए, वहीं नीतीश कुमार इनके साथ मिलकर लाखों लोगों को रोजगार दे रहे थे, उनकी सरकार दे रही थी।
नीतीश कुमार ने शुरुआत में यह भी कहा था कि जब वह आरजेडी से अलग हो रहे थे तब लोग क्रेडिट ले रहे थे। इसको लेकर तेजस्वी यादव ने सदन में ही साफ कर दिया था कि आपने हमको मौका दिया है लोगों के बीच जाने का और हम लोगों के बीच जाएंगे और यह बताएंगे कि 17 साल बनाम 17 महीने में क्या हुआ है. तेजस्वी यादव के सारे स्पीच पर ध्यान दिया जाए तो वह नीतीश कुमार पर कहीं भी उतने तल्ख नहीं दिख रहे हैं जितना कि वह बीजेपी के खिलाफ बोलते हुए नजर आए।