ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / news / सिपाही ने दारोगा को बेरहमी से पीटा, पैसा नहीं देने पर साहब को...

सिपाही ने दारोगा को बेरहमी से पीटा, पैसा नहीं देने पर साहब को पटक कर धो डाला

25-Dec-2020 06:03 PM

SIWAN :  पैसे के विवाद को लेकर एक घटना सामने आई है. एक सिपाही ने बीएमपी-2 में तैनात दारोगा की जमकर पिटाई कर दी. एसआई को उसने पीट-पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया. घायल अवस्था में दारोगा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस में इस घटना की शिकायत भी दर्ज कराई गई है.


मामला सीवान जिले का है, जहां बीएमपी-2 में तैनात दारोगा नागेंद्र प्रसाद सिंह और उसके बेटे को होमगार्ड सिपाही रामाश्रय प्रसाद ने जमकर पीटा. जिससे दारोगा बुरी तरह जख्मी हो गया. जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. डॉक्टर ने बताया कि अंदरूनी और सिर पर गंभीर चोट के कारण  हालत गंभीर है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि घायल दारोगा जीबी नगर थाना इलाके के सतवार बलुआ टोला निवासी दारोगा नागेंद्र प्रसाद सिंह हैं, जो फिलहाल बेगूसराय के बखरी थाने में पदस्थापित हैं.


इस घटना में घायल दारोगा ने बताया कि मैंने अपने पट्टीदार सह होमगार्ड के जवान रामाश्रय प्रसाद की पुत्री की शादी में कर्ज के रूप में 50 हजार रुपये दिए थे. जब मैं अपने पट्टीदार से रुपये की मांग कर रहा था तो इससे नाराज पट्टीदारों ने हमला बोल दिया. इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे मेरे पुत्र को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया.


घायल दारोगा नागेंद्र प्रसाद सिंह ने जीबी नगर थाने मेंहोमगार्ड के जवान रामाश्रय प्रसाद, गुड्डू प्रसाद और अनिल प्रसाद समेत करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. आपको बता दें कि आरोपी होमगार्ड सिपाही रामाश्रय प्रसाद महाराजगंज अनुमंडल पदाधिकारी के यहां कार्यरत हैं.