BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट'
23-Jan-2020 08:22 PM
SIWAN : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बौनी साबित हो रही है. सूबे में लॉ एंड आर्डर की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सीवान से जहां अपराधियों ने एक सरकारी टीचर को गोली मार दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात सीवान जिले के बड़हरिया थाना इलाके की है. जहां तेतहली गांव में देर शाम अपराधियों ने एक सरकारी शिक्षक को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने के कारण शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. घायल शिक्षक की पहचान रेयाज अहमद के रूप में की गई है. आनन-फानन में इलाज के लिए जख्मी टीचर को बड़हरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.
गंभीर रूप से जख्मी शिक्षक की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद फौरन उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची बड़हरिया थाना की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के कारणों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. मामले की तफ्तीश की जा रही है.