ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
22-Jan-2023 09:44 PM
By First Bihar
SIWAN: सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। वहीं 12 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गयी है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि जहरीली शराब पीने से लोगों की तबीयत बिगड़ी है। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पायी है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल में भर्ती मरीज ने बताया कि उसने शराब पिया था। परेशानी पूछे जाने पर बताया कि मुंह सुख रहा है।
वही तबीयत बिगड़ने के बाद सभी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट किया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। घटना सीवान के नवीगंज थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है। अभी तक प्रशासन ने जहरीली शराब से मौत की पुष्टि नहीं की है। एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत से इलाके के लोग भी सकते में हैं। मौत के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है।