ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विस के प्रभारी सचिव ख्याति सिंह का तबादला, चुनाव में निभा रही थी रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी जिमीदारी बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

सीवान में राशन डीलर ने कहा-नीतीश कुमार के एतना पावर नईखे कि हमार कोटा ले लीहन, राशन लेने आये लोगों को धक्का देकर भगाया, वीडियो वायरल

05-Jan-2022 09:09 PM

SIWAN: बिहार में गरीबों के लिए चलायी जा रही योजनाओं का क्या हाल है इसका एक दिलचस्प वीडियो सीवान से सामने आ रहा है. सीवान के एक डीलर का वीडियो वायरल है. वह अपनी दुकान पर राशन का अनाज मांगने आये लोगों को धक्के देकर भगा रहा है. इस बीच वह लोगों को कह रहा है-सीएम नीतीश को भी इतना पावर नहीं है कि उसका कोटा कैंसिल करा देंगे. सिवान में ये वीडियो जबदरस्त तरीके से वायरल हुआ है. सरकार की जमकर फजीहत हुई तो वहां एसडीओ ने कहा है कि वह मामले की जांच करायेंगे। 


सीएम से भी नहीं डरने वाला दबंग डीलर

वायरल हुए वीडियो में सीएम को भी देख लेने की धमकी दे रहे डीलर की पहचान हो गयी है. वह सीवान जिले के नौतन प्रखंड के किलपुर मठिया का राशन डीलर जय प्रकाश दूबे है. जयप्रकाश दूबे न सिर्फ सीएम को चैलेंज कर रहा है बल्कि राशन मांगने आये लोगों को धक्का देकर भगा भी रहा है. वह खुलेआम कह रहा है कि राशन का अनाज नहीं देगा, जो करना है कर लो. 


स्थानीय लोगों ने वीडियो वायरल होने के बाद बताया कि जय प्रकाश दूबे अक्सर लोगों के साथ इसी तरह का सलूक करता है. एक तो वह गरीबों को राशन देता ही नहीं है. अगर कुछ खुशनसीब लोगों को राशन का अनाज मिल भी गया तो वह हमेशा सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा से कम अनाज देता है. लोगों ने कई दफे अधिकारियों से इसकी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई हीं हुई. 


फजीहत के बाद कार्रवाई की घोषणा

स्थानीय लोग बताते हैं कि जय प्रकाश दूबे उपर के सारे लोगों को मैनेज करके रखता है. जाहिर है राशन का हिस्सा उपर भी पहुंचता होगा. लेकिन उसका वीडियो वायरल होने के बाद सरकार औऱ प्रशासन की जमकर फजीहत हुई है. तब प्रशासन हरकत में आने की बात कर रहा है. सीवान के सदर SDO रामबाबू बैठा ने कहा है कि वे इस मामले की जांच मार्केटिंग ऑफिसर से करायेंगे और अगर डीलर दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.