मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
07-Jan-2023 08:52 PM
SIWAN: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। ताजा मामला बिहार के सीवान जिले का है जहां अपराधियों ने इस बार एक पत्रकार को अपना निशाना बनाया है। पत्रकार राजेश अनल को गोली मारी गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें कि अपराधियों पर नकेल कसने का मंत्र पुलिस कर्मियों को खुद डीजीपी आरएस भट्टी ने पिछले दिनों दिया था। उन्होंने कहा था कि अपराधियों को बैठने नहीं दें। यदि अपराधी बैठेगा तो खुराफात सोचेगा। अपराधियों को दौड़ाईए नहीं तो वो आपकों दौड़ाएगा। डीजीपी साहब की यह बात कुछ मायने में सही साबित हो रही है। सीवान सहित पूरे बिहार में अपराधी खुराफात मचा रहा है। कही लूट तो कही हत्या तो कही मारपीट गोलीबारी इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है।
सीवान की बात करे तो यहां के एक अखबार के पत्रकार को अपराधियों ने गोली मार दी है। सीवान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा भी होने वाली है। समाधान यात्रा से पहले अपराधियों ने पत्रकार राजेश अनल को गोली मार दी है। गोली कुल्हे और जांघ में जाकर लग गयी है। घायल राजेश को आनन-फानन मं अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार राजेश पर यह तीसरी बार हमला किया गया है। इससे पहले भी दो बार जानलेवा हमला किया जा चुका है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घायल राजेश के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।


